बालिका वधू कास्ट, किसी ने दी जान तो किसी ने की नई जिंदगी की शुरुआत, 1 की मौत से अब तक नहीं उबर पाए हैं फैन

बालिका वधू कास्ट, किसी ने दी जान तो किसी ने की नई जिंदगी की शुरुआत, 1 की मौत से अब तक नहीं उबर पाए हैं फैन

Image Source : Instagram

बालिका वधू एक समय पर टीवी के सबसे पसंदीदा शोज में से था। इस सीरियल में अविका गौर, अविनाश मुखर्जी से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला, सुरेखा सीकरी जैसे कलाकार नजर आए थे।

Image Source : Instagram

इन कलाकारों को इस सीरियल ने खूब लोकप्रियता दिलाई। तो चलिए जानते हैं कि इस हिट टीवी शो के कलाकार अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं।

Image Source : Instagram

बालिका वधू की छोटी आनंदी यानी अविका गौर 27 साल की हो चुकी हैं और हाल ही में अभिनेत्री अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से सगाई की है। जल्दी ही अविका शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

Image Source : Instagram

अविनाश मुखर्जी ने 'बालिका वधू' में 'छोटे जगिया'की भूमिका निभाई थी। जब उन्होंने डेब्यू किया उनकी उम्र 11 साल थी और अब वह 27 साल के हो गए हैं। फिलहाल अविनाश कोई शो नहीं कर रहे हैं।

Image Source : Instagram

बालिका वधू में बड़ी आनंदी के रोल में नजर आईं प्रत्यूषा बनर्जी ने 2016 में आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। 24 साल की प्रत्यूषा के सुसाइड की खबर ने सबको हैरान कर दिया था।

Image Source : Instagram

बालिका वधू में बड़ी हुई आनंदी की भूमिका निभाने वाली तोरल लगातार तीन साल तक इस हिट टीवी शो का हिस्सा रहीं। लेकिन, अब लंबे समय से वह टीवी से गायब हैं।

Image Source : Instagram

अविनाश मुखर्जी के बाद शशांक व्यास ने जगिया का किरदार निभाया। इस किरदार के जरिए उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की, लेकिन अब वह लंबे समय से किसी सीरियल या शो में दिखाई नहीं दिए हैं।

Image Source : Instagram

सिद्धार्थ शुक्ला ने बालिका वधू में शिवराज आलोक शेखर की भूमिका निभाई थी, वह बड़ी हो चुकी आनंदी के पति थे। इस शो के बाद उन्होंने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी अपने नाम की, लेकिन 2021 में उनके निधन की खबर ने सबको चौंका दिया।

Image Source : Instagram

स्मिता बंसल ने बालिका वधू में जगिया की मां का रोल निभाया था। स्मिता अब भी टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और रियल लाइफ में बेहद स्टाइलिश हैं।

Image Source : Instagram

अनूप सोनी ने बालिका वधू में जगिया के पिता की भूमिका निभाई थी। वह लंबे समय से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं और क्राइम पेट्रोल की होस्टिंग के जरिए भी सुर्खियां बटोर चुके हैं।

Image Source : Instagram

बालिका वधू की दादी सा को कोई भला कैसे भूल सकता है। धारावाहिक में ये रोल दिग्गज अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने निभाया था, जिनका 2021 में 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Image Source : Instagram

बालिका वधू में डॉक्टर गंगा की भूमिका में दिखाई दीं आसिया काजी आखिरी बार तेनाली रामा में नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री से दूर अपनी फैमिली पर ध्यान दे रही हैं।

Image Source : Instagram

Next : 'हम आपके हैं कौन' की चमेली का इतना बदल गया लुक, नई तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान