

'बिग बॉस' के 17वें सीजन का आज फिनाले है।
Image Source : Designइस सीजन बहुत से सितारों ने हिस्सा लिया, लेकिन आज 5 फाइनलिस्ट में से एक शो का विजेता बन जाएगा।
Image Source : Designऐसे में अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा, अरुण महाशेट्टी और मुनव्वर में से कोई एक ट्रॉफी पर कब्जा कर लेगा।
Image Source : Designलेकिन उससे पहले एक नजर डालते हैं, इस कंटेस्टेंट्स पर जो इस सीजन सलमान खान के गुस्से का शिकार हुए थे।
Image Source : Designइस सीजन जिस किसी कंटेस्टेंट पर सलमान खान को सबसे ज्यादा गुस्सा आया था तो वो थीं आयशा खान, जो कि वाइल्ड कार्ड के तौर पर आई थीं। सलमान के तीखे सवाल सुन आयाशा बेहोश हो गई थीं।
Image Source : Designसलमान खान खानजादी पर भी भड़के थे। दरअसल, 'वीकेंड का वार' पर खानजादी ने अपने स्वास्थ्य के बारे में बात करने पर आपत्ति जताई और शो छोड़ने की बात करने लगीं। ऐसे में सलमान ने गुस्से में उन्हें बाहर जाने को कह दिया था।
Image Source : Designसलमान खान ने अनुराग डोभाल की भी जमकर क्लास लगाई थी। दरअसल, अनुराग उर्ब बाबूभैया ने सलमान खान के होस्टिंग पर सवाल उठाय़ा था, जिसके बाद सलमान खान उनसे नाराज हो गए थे।
Image Source : Designसलमान खान विक्की पर भी अंकिता को लेकर गुस्सा करते हुए नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि विक्की अंकिता से बदतमीजी करता है।
Image Source : Designईशा मालवीय और समर्थ जुरेल जब लगातार अभिषेक कुमार को पोक कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने समर्थ पर हाथ उठाया था। इस पूरे मामले के बाद सलमान खान समर्थ जुरेल और ईशा पर जमकर भड़के थे।
Image Source : Designअंकिता पर भी आ चुका है सलमान को गुस्सा जब उन्होंने गुस्से में सना रईस के मुंह पर दरवाजा मारा था।
Image Source : DesignNext : अंकिता लोखंडे हैं Bigg Boss 17 ट्रॉफ़ी की बड़ी दावेदार, जानिए करियर से लेकर पर्सनल लाइफ़ तक सब कुछ