

बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने बीते दिन केस दर्ज किया है। एल्विश पर सांपों के जहर से नशा कराने वाली पार्टी आयोजित कराने का आरोप है ।
Image Source : Designइतना ही नहीं उस पर सांपों की तस्करी का भी आरोप है । मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वहीं इससे पहले भी एल्विश यादव कई विवादों में फंस चुके हैं।
Image Source : Designस्वरा भास्कर और एल्विश यादव के बीच पंगा पुराना है। साल 2018 में दोनों एक दूसरे से भिड़ गए थे और फिर स्वरा ने यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
Image Source : designएल्विश यादव ने कुशा कापिला और आशिका भाटिया को भी रोस्ट किया था।
Image Source : Design'बिग बॉस ओटीटी 2' में एल्विश यादव ने हिस्सा लिया था। तब वीकेंड के वार में सलमान खान से उनकी नोंक-झोक ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी।
Image Source : Designसाल 2021 में यूट्यूबर ध्रुव राठी के साथ भी एल्विश यादव का पंगा हुआ था।जिसके बाद अपने वीडियो में एल्विश ने ध्रुव को रोस्ट करते हुए उनपर कई आरोप लगाए थे।
Image Source : Designइसी साल रिलीज हुए अपने गाने 'हम तो दीवाने' में 'आदाब' करने को लेकर भी विवाद में आ गए थे एल्विश यादव, जिसके बाद उन्हें गाने से ये सीन हटाना पड़ा था।
Image Source : Designगुरुग्राम में हुए जी-20 के बाद गमला चोरी मामले में एल्विश यादव का नाम आया था।
Image Source : DesignNext : 'वीर की अरदास वीरा' की एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी का बदला लुक, ग्लैमरस अवतार पर हार बैठेंगे दिल