

टीवी के पर्दे पर खूबसूरती बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने दूसरी बार शादी कर ली है।
Image Source : Instagramअगर आप सोच रहे हैं कि एक्ट्रेस ने दूसरी शादी किसी और से है तो आप गलत हैं, क्योंकि उन्होंने अपने पति से ही दोबारा शादी की है।
Image Source : Instagramबीते साल श्रीजिता डे ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड से जर्मनी में शादी की थी। उनकी शादी काफी चर्चा में थी।
Image Source : Instagramजर्मनी में हुई श्रीजिता की शादी एक व्हाइट क्रिश्चियन वेडिंग थी, जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
Image Source : Instagramइसके बाद एक्ट्रेस लंबी हनीमून वेकेशन पर चली गईं और वहां से लौटकर उन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज की।
Image Source : Instagramइसके बाद एक्ट्रेस ने भारत में इंडियन स्टाइल वाला रिसेप्शन भी दिया था, लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस की चाहत एक भारतीय शादी की थी।
Image Source : Instagramइसलिए एक्ट्रेस ने एक साल के इंतजार के बाद बंगाली स्टाइल में शादी की और सभी रीति-रिवाज निभाए।
Image Source : Instagramश्रीजिता ने अपनी इंडियन वेडिंग के लिए रेड साड़ी चुनी तो वहीं उनके पति माइकल क्रीम शेरवानी में नजर आए।
Image Source : Instagramहल्दी-मेहंदी के बाद हुई श्रीजिता की शादी किसी ड्रीमी वेडिंग से कम नहीं है और अब उन्होंने इसकी झलक भी दिखा दी है।
Image Source : Instagramश्रीजिता 'उतरन' और 'बिग बॉस' में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस तब चर्चा में आई जब उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें पेरिस एफिल टावर के सामने प्रपोज किया था।
Image Source : InstagramNext : पढ़ाई में अव्वल रहीं हैं गदर की शकीना, जीत चुकी हैं गोल्ड मेडल