भारती सिंह ने जन्म के पहले ही दूसरे बच्चे के निकनेम का किया खुलासा

भारती सिंह ने जन्म के पहले ही दूसरे बच्चे के निकनेम का किया खुलासा

Image Source : Instagram/@bharti.laughterqueen

कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली भारती ने हाल ही में एक वीडियो के दौरान अपने दूसरे बच्चे के निकनेम से पर्दा उठाया है।

Image Source : Instagram/@bharti.laughterqueen

भारती सिंह ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले ही उसका निकनेम बता दिया है। कॉमेडियन ने खुलासा किया कि उनके बेटे लक्ष्य यानी गोला ने पहले ही बेबी का प्यारा-सा नाम तय कर लिया है।

Image Source : Instagram/@bharti.laughterqueen

बच्चे के आने से पहले ही उसका निकनेम तय करने का ट्रेंड आजकल कई सेलिब्रिटीज फॉलो कर रहे हैं और अब भारती सिंह भी उनमें शामिल हो गई हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद उसे किस नाम से बुलाने वाले हैं।

Image Source : Instagram/@bharti.laughterqueen

भारती सिंह के नए यूट्यूब ब्लॉग में देखने को मिलता है कि गोला अपने आने वाले भाई/बहन का निकनेम बताता है और कहता है कि उसका नाम 'काजू' है।

Image Source : Instagram/@bharti.laughterqueen

जी हां, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के दूसरे बच्चे का निकनेम 'काजू' है। वहीं, हर्ष ने वीडियो के अंत में एक और खुलासा किया।

Image Source : Instagram/@haarshlimbachiyaa30

भारती सिंह से बातचीत करते हुए हर्ष लिम्बाचिया ने कहा कि अगर लड़की होगी तो वह उसका नाम 'लक्षिता' रखेंगे।

Image Source : Instagram/@bharti.laughterqueen

भारती ने यह भी कहा कि वह गोला और आने वाले बच्चे के बीच का बॉन्ड देखने को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। उन्हें यकीन है कि दोनों घर में खूब मस्ती करेंगे और दर्शकों को भी उनके वीडियो देखने में उतना ही मजा आएगा।

Image Source : Instagram/@bharti.laughterqueen

वर्कफ्रंट पर बात करें तो भारती सिंह फिलहाल कलर्स चैनल के शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 को होस्ट कर रही हैं। इस शो के शेफ जज हरपाल सिंह सोखी हैं।

Image Source : Instagram/@bharti.laughterqueen

Next : KSBKBT 2: प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर से मिली तुलसी, मिहिर को देख अंगद हुआ हैरान