

देश-दुनिया से लोग संगम में आस्था की डुबकी लगाने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड से लेकर कई टीवी तक के कई स्टार्स महाकुंभ में नजर आ चुके हैं।
Image Source : Instagramईशा गुप्ता, श्रीनिधि शेट्टी और सोनू सूद जैसे स्टार्स पहले ही कुंभ में जा चुके हैं। वहीं भारती सिंह का कहना है कि वह भी वहां जाने का प्लान बना रही थीं। लेकिन, अब उन्होंने अपना मन बदल लिया है।
Image Source : Instagramभारती सिंह भारत की सबसे मशहूर कॉमेडियन में से एक हैं जो अपने बेहतरीन काम के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। उन्हें महाकुंभ में न जाने पर तोड़ी है।
Image Source : Instagramइसी बीच जब भारती सिंह से महाकुंभ 2025 में जाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने अपने हैरान कर देने वाले बयान से इंटरनेट पर हलचल मचा दी।
Image Source : Instagramकॉमेडियन भारती सिंह ने कहा कि मैं महाकुंभ नहीं जाना चाहती हूं। इंस्टैंट बॉलीवुड द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में भारती पैपराजी से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं।
Image Source : Instagramजब वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति ने भारती से पूछा कि क्या वह महाकुंभ में जाने वाली हैं तो भारती सिंह ने जवाब दिया, 'बेहोश होकर मरने या खो जाने के लिए?'
Image Source : Instagramभारती ने फिर कहा, 'मेरा इतना ज्यादा मन था न मैं जाऊं, लेकिन रोज ऐसी खबरें आती रहती हैं, गोले को लेकर जाना तो रहने दो भाई। डर लग रहा है।'
Image Source : Instagramबता दें कि भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का एक बेटा है, जिसका नाम लक्ष्य है। वे प्यार से उसे गोला कहते हैं। भारती ने पिछले महीने मौनी अमावस्या पर शाही स्नान के दौरान महाकुंभ में हुई भगदड़ के बारे में बात की थी।
Image Source : Instagramमहाकुंभ में भगदड़ के दौरान कई मौत की खबर से भारती सिंह काफी डर गई हैं, जिसके चलते वह नहीं जाना चाहती हैं।
Image Source : InstagramNext : एल्विश यादव ने चुम दरांग पर किए भद्दे कमेंट, वीडियो देख फैंस हुए नराज