

बिग बॉस 16 में नजर आ चुके मराठी एक्टर शिव ठाकरे एक बेहतरीन डांसर भी हैं। इन दिनों एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।
Image Source : Instagramहाल ही में शिव ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसने उनके फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है।
Image Source : Instagramइस तस्वीर में शिव ठाकरे एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में वह किसी लड़की का माथा चूम रहे हैं, लेकिन उन्होंने एक हार्ट इमोजी के साथ लड़की का चेहरा छुपा दिया है।
Image Source : Instagramफोटो देखने के बाद अब अभिनेता के फैंस के बीच ये चर्चा शुरू हो गई है कि उन्हें प्यार हो गया है और सब ये जानना चाहते हैं कि आखिर फोटो में नजर आ रही हसीना कौन है?
Image Source : Instagramशिव ठाकरे ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें भले ही लड़की का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन फैंस के बीच बॉलीवुड हसीना के नाम की चर्चा शुरू हो गई है।
Image Source : Instagramसोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शिव ठाकरे की शेयर की तस्वीर पर कमेंट करते हुए दावा किया कि फोटो में नजर आ रही लड़की कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह हैं।
Image Source : Instagramबता दें, लंबे समय से शिव ठाकरे और डेजी शाह की डेटिंग को लेकर रूमर्स हैं। कई बार रूमर्ड कपल को साथ भी देखा गया है। हालांकि, अब तक दोनों ने इन रूमर्स पर चुप्पी साध रखी है।
Image Source : Instagramदूसरी तरफ कुछ यूजर ऐसे भी हैं, जिन्होंने अलग-अलग नाम गेस किए। किसी ने सौंदर्या शर्मा का नाम लिखा तो किसी ने अर्चना का।
Image Source : Instagramबता दें, बिग बॉस हाउस में रहते हुए अर्चना और शिव में काफी बड़ा झगड़ा हुआ था। ये झगड़ा इस हद तक पहुंच गया था कि अर्चना ने शिव का गला पकड़ लिया था, जिसके बाद उन्हें घर से बेघर होना पड़ा था।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM में सवी बनी बलि का बकरा, अमन-मृण्मयी का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक