

अंकिता लोखंडे, पति विक्की जैन के साथ जोड़ी के तौर पर 'बिग बॉस 17' के घर में दाखिल हुई हैं। शो में कपल की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।
Image Source : Instagramऐश्वर्या शर्मा भी अपने पति नील भट्ट के साथ शो का हिस्सा बनी हैं। अब दोनों की रियल लाइफ कपल केमिस्ट्री 'बिग बॉस 17' के घर में दिखेगी। इससे पहले दोनों 'गुम है किसी के प्यार में' में साथ दिखे थे।
Image Source : Instagramईशा मालविया टेलीविजन एक्ट्रेस हैं। वह टीवी शो 'उडारियां' में प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। शो में एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार भी नजर आएंगे।
Image Source : Instagramजिग्ना वोरा भी 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बन गई हैं। छोटा राजन के इंटरव्यू और जेल जाने के चलते जिग्ना चर्चा में रहीं।
Image Source : Instagramप्रियंका चोपड़ा की कजिन और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा भी 'बिग बॉस 17' हाउस में ग्लैमर दिखाते नजर आएंगी।
Image Source : Instagramशाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग मामले से सना रईस खान के तार जुड़े हैं। सना एक वकील हैं और उन्होंने आर्यन के साथ ही अविन साहु का केस लड़ा था। सभी आरोपियों में से सबसे पहले अविन को ही बेल मिली थी।
Image Source : Instagramसोनिया बंसल एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा तेलुगू फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।
Image Source : Instagramरिंकू धवन 25 साल से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और उन्हें 'कहानी घर घर की' में छाया अग्रवाल के रोल के लिए जाना जाता है। 'ये वादा रहा', 'गुप्ता ब्रदर्स', 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' जैसे कई शोज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Image Source : InstagramNext : 'वीर की अरदास वीरा' की एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी का बदला लुक, ग्लैमरस अवतार पर हार बैठेंगे दिल