

'बिग बॉस 17' बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए पॉपुलर यूट्यूबर गेमर अरुण श्रीकांत माशेट्टी दूसरी पिता बने हैं। उनकी पत्नी मलाक ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है।
Image Source : Instagram/@arun_mashettey'बिग बॉस 17' के अरुण श्रीकांत माशेट्टी और उनकी पत्नी मलाक ने अपनी दूसरी बेटी एलीना का स्वागत किया। अरुण ने यह खुशी की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की।
Image Source : Instagram/@arun_mashetteyअरुण और मलाक की पहले से ही एक बेटी है, जिसका नाम जूरी है। अब अरुण ने जूरी की छोटी बहन के आने की खुशी फैंस के साथ शेयर की है।
Image Source : Instagram/@arun_mashetteyउन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनकी पत्नी के डिलीवरी से पहले से लेकर बाद की झलक दिखाई है। इसमें वह न्यूबॉर्न बेबी को गोद में लिए किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagram/@arun_mashetteyअरुण और मलाक ने अपनी दूसरी बेटी का नाम भी रिवील कर दिया है। अरुण ने मलाक के प्री-डिलीवरी स्टेज को भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि दोपहर 2.51 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Image Source : Instagram/@arun_mashetteyवह अपनी पत्नी को डिलीवरी रूम में ले जाते हुए दिखे, जिसके बाद उन्होंने बताया कि मलाक ने सुबह 7.40 बजे बेटी को जन्म दिया।
Image Source : Instagram/@arun_mashetteyअरुण बेटी को हाथ में लिए दिखाई दिए। अरुण माशेट्टी ने पोस्ट में बताया कि उन्होंने बेटी का नाम एलीना रखा है। पोस्ट शेयर करते हुए अरुण ने लिखा, 'फैमिली में स्वागत है एलीना माशेट्टी'
Image Source : Instagram/@arun_mashetteyअरुण की इस पोस्ट पर उनके फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। अरुण अपने यूट्यूब चैनल 'अचानक भयानक गेमिंग' के लिए जाने जाते हैं और उन्हें 'चारमीनार का प्रिंस' भी कहा जाता है।
Image Source : Instagram/@arun_mashetteyइतना ही नहीं वह हैदराबाद के इस यूट्यूबर को गेम से जुड़े क्लिप्स और अपनी पत्नी मलाक के साथ व्लॉग्स बनाने के लिए भी मशूहर हैं। कपल की प्रैंक वीडियो भी काफी पसंद की जाती है।
Image Source : Instagram/@arun_mashetteyNext : ये हॉलीवुड हीरो है अमीषा पटेल के सपनों का राजकुमार