

'गुम है किसी के प्यार में' अपनी टीआरपी की वजह से चर्चा में बना हुआ है और साथ ही शो की स्टार कास्ट भी। इसके दोनों सीजन दर्शकों के बीच हिट साबित हुए।
Image Source : Instagramइसी बीच 'गुम है किसी के प्यार में' सवी का किरदार निभा रही भाविका शर्मा की डेटिंग लाइफ को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।
Image Source : Instagramअविनाश मिश्रा, भाविका शर्मा को डेट कर रहे हैं। उनके डेटिंग की अफवाहें लंबे समय से चल रही है, जिसकी वजह से वह दोनों लोगों के बीच चर्चा में बने हुए है।
Image Source : Instagramहालांकि, अविनाश 'बिग बॉस 18' में कहते रहे हैं कि वह सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। वहीं शो में ईशा सिंह के साथ उनकी नजदीकियां भी लाइमलाइट में है। अविनाश मिश्रा 'गुम है किसी के प्यार में' एक्ट्रेस भाविका शर्मा को डेट कर रहे हैं।
Image Source : Instagramअविनाश ने हमेशा कहा है कि वह किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। इस बीच अब इंडिया फोरम को दिए इंटरव्यू में भाविका ने इन अफवाहों पर कुछ भी कहने और कमेंट करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, 'नो कमेंट।'
Image Source : Instagramअविनाश और भाविका के बारे में अफवाहें तब शुरू हुईं जब वह टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर मिला करते थे। उन्हें अक्सर साथ देखा जाता था और यहीं से ये अफवाहें उड़ने लगी।
Image Source : InstagramNext : 'अग्नि' की स्टारकास्ट ने मिलकर दिए पोज, जमकर हो रहा फिल्म का प्रमोशन