

सलमान खान एक बार फिर अपने फेमस रियेलिटी शो 'बिग बॉस' के साथ टीवी स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। बिग बॉस 18 को शुरू होने में अब बस 2 ही दिन बचे हैं।
Image Source : Instagram6 अक्टूबर को शो का ग्रैंड प्रीमियर है, जिसमें सलमान खान दर्शकों को शो के कंटेस्टेंट्स से रुबरु कराएंगे। हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों के बीच शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।
Image Source : Instagramहर कोई ये जानने को बेताब है कि इस बार शो में कौन-कौन से सेलिब्रिटी शामिल होने वाले हैं। इस बीच शो के कंटेस्टेंट का पहला प्रोमो मेकर्स की ओर से जारी कर दिया गया है।
Image Source : Instagramबिग बॉस 18 को लेकर चर्चा थी कि शो में 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर भी एंट्री लेने वाली हैं और अब इस खबर पर मेकर्स की ओर से भी कन्फर्मेशन की मुहर लगा दी गई है।
Video Source : Instagramमेकर्स की ओर से बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट का पहला प्रोमो जारी किया गया, जिसमें 90s की चर्चित अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर की झलक देखी जा सकती है।
Image Source : Instagramप्रोमो वीडियो में शिल्पा के चेहरे की झलक तो नहीं दिखाई गई है, लेकिन उनकी आवाज के जरिए उन्हें पहचाना जा सकता है। वीडियो में शिल्पा शिरोडकर का टैटू भी नजर आ रहा है।
Image Source : Instagramप्रोमों में शिल्पा बता रही हैं कि उन्होंने अपने समय के दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है, जिनमें अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा और शाहरुख खान जैसे सितारे शामिल हैं।
Image Source : Instagramशिल्पा प्रोमों में यह भी कहती हैं कि उनका सपना था कि वो सलमान खान के साथ काम करें और बिग बॉस 18 में पूरा होने जा रहा है।
Image Source : Instagramफिल्मी करियर की बात करें तो शिल्पा ने आंखें, हम, खुदा गवाह और गोपी किशन जैसी जबरदस्त फिल्मों में काम किया है। वह नमृता शिरोडकर की छोटी बहन और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की साली हैं।
Image Source : InstagramNext : नेहा धूपिया ने अनोखे अंदाज में दी बेटे को बधाई, लिखा प्यार भरा नोट