बिग बॉस 18: घर में छिड़ा महासंग्राम, टाइम गॉड की कुर्सी के लिए इन दो कंटेस्टेट्ंस में हुआ घमासान

बिग बॉस 18: घर में छिड़ा महासंग्राम, टाइम गॉड की कुर्सी के लिए इन दो कंटेस्टेट्ंस में हुआ घमासान

Image Source : X

'बिग बॉस 18' में 'टाइम गॉड' के बनने को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा कोई नई बात नहीं है। लेकिन, हाल ही में 'टाइम गॉड'की कुर्सी के लिए दो कंटेस्टेंट्स के बीच ऐसा महासंग्राम छिड़ा कि तमाम घरवाले देखते रह गए।

Image Source : X

बिग बॉस ने हाल ही में इस हफ्ते के 'टाइम गॉड' के टास्क का ऐलान किया और टास्क के लिए कंटेस्टेंट को दो टीमों में बांट दिया।

Image Source : X

'बिग बॉस'टास्क में उन्हें मौजूदा 'टाइम गॉड' अविनाश मिश्रा को पेंटिंग बना कर खुश करना था, जो भी अविनाश मिश्रा को खुश करेगी वही घर का अगला 'टाइम गॉड'बनेगा। इसी टास्क के दौरान रजत दलाल और करण वीर मेहरा के बीच तीखी झड़प देखने को मिली।

Image Source : X

टास्क की शुरुआत में सभी प्रतियोगी अपनी-अपनी पेंटिंग बनाने में व्यस्त थे, लेकिन तभी अचानक से लड़ाई का माहौल बन गया। दोनों टीमों ने एक-दूसरे की पेंटिंग को खराब करना शुरू कर दिया और पेंटिंग पर रंग फेंकने लगे।

Image Source : X

इसी बीच करण वीर मेहरा ने अचानक से रजत दलाल को पूल में धक्का दे दिया। पूल में गिरने के बाद रजत गुस्से में बाहर आए और करण पर हमला करने की कोशिश की तभी घर के लोगों ने रजत दलाल को पकड़ लिया।

Image Source : X

'बिग बॉस 18' के इस सीजन में प्रतियोगियों के बीच बढ़ते तनाव ने दर्शकों की रुचि को और बढ़ा दिया है। इस घटना से जुड़े वीडियो और प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Image Source : X

दूसरी तरफ विवियन डीसेना ने अपनी पत्नी नूरन की सलाह के बाद करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर को नॉमिनेट किया। जिसके बाद से करण और उनकी दोस्ती खत्म हो चुकी हैं।

Image Source : X

विवियन ने करण को नॉमिनेट करते हुए कहा '' दोस्ती, दुश्मन मैं साफ कर दूं, मैं तेरा दोस्त नहीं हूं। फिर विवियन ने शिल्पा को नॉमिनेट करते हुए ये साफ किया कि वो अपने गेम्पले में साफ रही। जिसके कारण विवियन ने उन्हें नॉमिनेट किया है।

Image Source : X

'बिग बॉस 'के फैंस कंटेस्टेंट को काफी प्यार दे रहे हैं। 'बिग बॉस 18'का अगले 'टाइम गॉड'का फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं।

Image Source : X

Next : बैकलेस ड्रेस और हाथ में सिगरेट.. जब रणबीर कपूर संग लीक फोटो देख घबरा गईं माहिरा खान, बोलीं- 'रोज रोती थी'