

बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर विवियन डीसेना इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जब से उन्होंने शो में एंट्री ली है अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अभिनेता चर्चा में हैं।
Image Source : Instagramखासतौर पर अपनी दूसरी पत्नी नूरन के साथ अपनी लव स्टोरी और शादी को लेकर विवियन के काफी चर्चे हैं।
Image Source : Instagramशो में एक्टर ने खुलासा किया कि वह अपना धर्म बदल चुके हैं और उनकी दूसरी पत्नी नूरन भी मुस्लिम हैं। उनकी जुबान पर अक्सर पत्नी का जिक्र रहता है।
Image Source : Instagramअब तक अभिनेता के फैंस और हाउसमेट्स को इस बात का अंदाजा लग चुका है कि अभिनेता अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं। इस बीच अभिनेता नूरन के साथ अपनी लव स्टोरी पर भी बात करते दिखे।
Image Source : Instagramविवियन ने शिल्पा शिरोडकर के साथ बातचीत में नूरन के साथ अपनी फिल्मी लव स्टोरी सुनाई और बताया कि कैसे दोनों में पहले तकरार और फिर प्यार हुआ।
Image Source : Instagramविवियन ने शिल्पा से बात करते हुए बताया कि दौरान नूरन एक पत्रकार हैं और उन्होंने उनकी टीम से उनके इंटरव्यू के लिए कॉन्टैक्ट किया था, लेकिन अभिनेता ने उन्हें चार महीने इंतजार कराया।
Image Source : Instagramइस पर नूरन नाराज हो गईं और सीधे मैसेज करते हुए उन्हें अनप्रोफेशनल बता दिया। विवियन कहते हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह आगे जाकर नूरन से शादी करेंगे।
Image Source : Instagramविवियन ने बताया कि इजिप्ट में एक इवेंट में नूरन से मिले, जहां उनकी दोस्ती हुई और ये प्यार में बदल गई। विवियन बोले- 'तब ही से सब शुरू हुआ, वो बहुत अच्छी है, मेरी जिंदगी है।'
Image Source : Instagramविवियन ने कहा कि जब नूरन ने उन्हें घमंडी कहा था तो उन्हें बहुत हैरानी हुई थी। उन्होंने ये मैसेज कई बार देखा और सोचा कि वो ऐसे कैसे बात कर सकती है।
Image Source : InstagramNext : टीवी पर हिट मगर बॉलीवुड में नहीं चला जादू, अब OTT पर तहलका मचा रहा है पॉपुलर एक्टर