Bigg Boss 19: इस कंटेस्टेंट के लिए फूट-फूटकर रोए अमाल मलिक, वोट न करने पर हुआ पछतावा

Bigg Boss 19: इस कंटेस्टेंट के लिए फूट-फूटकर रोए अमाल मलिक, वोट न करने पर हुआ पछतावा

Image Source : Screen grab from jiohotstar

'बिग बॉस 19' इन दिनों कंटेस्टेंट्स की वजह से जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। आज के एपिसोड में देखने को मिला कि बसीर अली के दिल का हाल सुन अमाल मलिक रो पड़े।

Image Source : screen grab from jiohotstar

बिग बॉस सीजन 19 के घर में अब नया ड्रामा देखने को मिला। वोटिंग के बाद अमाल मलिक और बसीर अली ने एक-दूसरे से पहली बार खुलकर बात की।

Image Source : Screen grab from jiohotstar

बसीर अली ने अपने दिल का हाल अमाल मलिक को बताया और कहा कि उन्हें बुरा लगा कि अमाल ने उन्हें सपोर्ट नहीं किया।

Image Source : screen grab from jiohotstar

'बिग बॉस 19' के नए एपिसोड में देखने को मिला कि बसीर और अमाल की दोस्ती एक नॉमिनेशन टास्क की वजह से टूट गई।

Video Source : Screen grab from jiohotstar

बसीर का दुख सुन अमाल मलिक इमोशनल हो गए और खुद को रोने से नहीं रोक पाए। दरअसल, बसीर अपने दोस्त अमाल से गुस्सा थे क्योंकि उन्होंने वोटिंग प्रक्रिया में उनका साथ नहीं दिया।

Image Source : screen grab from jiohotstar

बसीर ने शाहबाज के सामने अमाल को कहा कि वो घर में कई लोगों से उम्मीद लगाकर बैठे थे कि नॉमिनेशन के वक्त सभी उनका साथ देंगे। वहीं, अमाल उन्हें नॉमिनेट होने से बचा सकते थे।

Image Source : Screen grab from jiohotstar

बसीर की बात सुनकर अमाल को बहुत बुरा लगा और उन्होंने उनसे मांफी मांगी। कुछ देर बाद सिंगर की आंखें नम हो गई और वह साइड में जाकर रोने लगे।

Image Source : screen grab from jiohotstar

अमाल ने रोते हुए कहा कि उन्हें पछतावा हो रहा है कि उन्होंने बसीर को सपोर्ट नहीं किया। साथ ही इस बात पर भी दुख जताया कि उन्होंने अपने दोस्त को दुखी किया।

Image Source : screen grab from jiohotstar

बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए बसीर अली नॉमिनेट हुए हैं। इस डेंजर जोन की लिस्ट में नेहल चुडासमा, अशनूर कौर, प्रणित मोरे और अभिषेक बजाज का नाम भी शामिल है।

Image Source : screen grab from jiohotstar

Next : कंगना रनौत ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर किया हवन, खून भी दिया दान