

तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में अक्सर बड़ी-बड़ी बातें करती नजर आती हैं। पिछले दिनों दर्शकों ने उनका उम्र को लेकर झूठ पकड़ा और अब कपड़ों को लेकर किए दावों से भी पर्दा उठ चुका है।
Image Source : Instagram/@tanyamittalofficialतान्या मित्तल के सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो भरे हैं, जिनमें वह शॉर्ट स्कर्ट से लेकर ड्रेसेस तक में नजर आईं।
Image Source : Instagram/@tanyamittalofficialऐसे में यूजर्स तान्या के पीछे पड़ गए हैं और उनसे सवाल कर रहे हैं कि आखिर उन्हें शो में ऐसे झूठ बोलने की जरूरत क्या है।
Image Source : Instagram/@tanyamittalofficialतान्या बिग बॉस हाउस में अक्सर नई-नई कहानियां बनाती नजर आ जाती हैं। उन्होंने घरवालों को की झूठी कहानियां सुनाईं, जिसके बाद यूजर्स ने उनके झूठों से पर्दा उठाना शुरू कर दिया।
Image Source : Instagram/@tanyamittalofficialहाल ही में मालती चाहर ने शो में एंट्री ली, जिन्होंने तान्या को बताया कि वह शो में जो कुछ भी दावे कर रही है, वह बाहर गलत साबित हो चुके हैं।
Image Source : Instagram/@tanyamittalofficialमालती ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं और ये सुनते ही तान्या का चेहरा उतर गया।
Image Source : Instagram/@tanyamittalofficialसोशल मीडिया पर तान्या के ऐसे कई वीडियो हैं, जिनमें वह छोटे कपड़ों में वीडियो रिकॉर्ड करती नजर आईं और इन कपड़ों में भी वह बेहद कंफर्टेबल हैं।
Image Source : Instagram/@tanyamittalofficialजबकि, शो में तान्या कई बार दावे कर चुकी हैं कि वह सिर्फ साड़ियां ही पहनती हैं। लेकिन, अब वायरल हो रहे वीडियोज में उन्हें छोटे कपड़ों में देखकर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
Image Source : Instagram/@tanyamittalofficialतान्या के इन वीडियोज को देखने के बाद यूजर उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि तान्या को अब ऐसे झूठ बोलना बंद कर देना चाहिए।
Image Source : Instagram/@tanyamittalofficialNext : शिल्पा शेट्टी से 5 घंटे चली ईडी की पूछताछ, 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में फंसी एक्ट्रेस