

बिग बॉस सीजन 19 आज से यानी 24 अगस्त से दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है। इस बीच हम आपको पिछले कुछ सीजन्स के सितारों के बारे में बताते हैं, जो या तो शोबिज छोड़ चुके हैं या फिर अब इस दुनिया में ही नहीं रहे।
Image Source : Instagram/@jiohotstarसिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के इतिहास के सबसे चर्चित सितारे थे। उन्होंने बिग बॉस 13 जीता था, लेकिन 2021 में अचानक उनकी मौत की खबर आई, जिसने फैंस को हैरान कर दिया।
Image Source : Instagram/@realsidharthshuklaशेफाली जरीवाला भी बिग बॉस 13 का हिस्सा थीं, लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद उन्होंने रियेलिटी शो में हिस्सा लिया था। इसी साल जून में उनकी मौत की खबर आई और फैंस हैरान रह गए।
Image Source : Instagram/@shefalijariwalaसोनाली फोगाट ने बिग बॉस 14 में हिस्सा लिया और रियेलिटी शो ने उन्हें मशहूर कर दिया। वह हरियाणा की चर्चित नेता भी थीं, लेकिन 2022 में उनका अचानक निधन हो गया।
Image Source : Instagram/@sonali_loves_foreverप्रत्युषा बनर्जी ने बिग बॉस 7 में हिस्सा लिया था, वह अपने करियर में सफलता की सीढ़ी और चढ़ पातीं इससे, इससे पहले उन्होंने 2016 में 24 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया।
Image Source : facebook/Pratyusha banerjeeअपनी अजीब-गरीब हरकतों के चलते सुर्खियों में रहने वाले स्वामी ओम ने बिग बॉस 10 में हिस्सा लिया था और 2021 में उनके मौत की खबर ने सबको चौंका दिया।
Image Source : Instagram/@ swami_om_officialसना खान ने बिग बॉस 6 में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली और काफी सुर्खियों में रहीं। लेकिन 2020 में इस्लाम की राह पर चलने के लिए शोबिज से दूरी बना ली।
Image Source : Instagram/@sanakhaan21सोनिया बंसल का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। बिग बॉस 17 फेम सोनिया आध्यात्म की राह पर चलने के लिए शोबिज से दूर हो चुकी हैं।
Image Source : Instagram/@soniyaofficial123Next : 10 दिनों में वॉर-2 ने कूट दिए 214 करोड़ रुपये, हिट रही ऋतिक की फिल्म