

बॉबी देओल अपने कमबैक के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता के पास फिल्मों की लाइन लगी है। लेकिन, एक समय था जब उन्हें कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा।
Image Source : Instagramइसी दौरान उन्हें इम्तियाज अली की क्लासिक कल्ट 'जब वी मेट' से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब बॉबी देओल ने पहली बार इस फिल्म से बाहर किए जाने पर बात की है।
Image Source : Instagramबॉबी देओल ने याद किया कि कैसे करीना कपूर और निर्देशक इम्तियाज अली के साथ बातचीत के बाद भी, अचानक से उन्हें इस फिल्म से बाहर कर दिया गया।
Image Source : Instagramइंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में बॉबी देओल ने बताया कि उन्हें पहली बार स्क्रिप्ट का पता तब चला जब उन्होंने 'सोचा ना था' का रश प्रिंट देखा, जिसे इम्तियाज बॉबी के चचेरे भाई अभय देओल के साथ डायरेक्ट कर रहे थे।
Image Source : Instagramइम्तियाज अली से इंप्रेस होकर बॉबी देओल ने इम्तियाज से उनके लिए एक फिल्म लिखने का आग्रह किया और इम्तियाज ने उनके लिए 'जब वी मेट' लिखी। बॉबी देओल कहते हैं- "मैंने जब वी मेट के लिए बहुत मेहनत की। मैंने बहुत से लोगों से संपर्क किया।"
Image Source : Instagramबॉबी ने दावा किया कि उन्होंने प्रोडक्शन हाउस श्री अष्टविनायक सिने विजन को इम्तियाज के साथ काम करने के लिए मनाया और करीना से भी उन्होंने ही बात की थी, लेकिन उन्होंने शुरुआत में इनकार कर दिया।
Image Source : Instagramइसके बाद बॉबी देओल ने प्रीति जिंटा से बात की, लेकिन उन्होंने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि वह बाद में इसके बारे में सोचेंगी।
Image Source : Instagramहालांकि, इस फिल्म की कहानी को शुरू करने में बॉबी की भूमिका के बावजूद, उन्हें आखिरकार इस प्रोजेक्ट से हटा दिया गया।
Image Source : Instagramकरीना ने भी अपना मन बदल लिया और जो रोल बॉबी निभाना चाहते थे वो शाहिद कपूर को मिल गया। इस तरह दोनों की जोड़ी ने बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में से एक बनाई।
Image Source : InstagramNext : 'मैं अनुष्का का करियर खत्म करना चाहता था', जब करण जौहर ने किया खुलासा