

जाह्नवी कपूर इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। 2025 में उनकी कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें उनकी परफॉर्मेंस देख दर्शक भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।
Image Source : Instagramजाह्नवी कपूर फिल्म 'विश्वम्भरा' में लीड रोल निभाती नजर आएंगी। ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।
Image Source : Instagramकियारा आडवाणी अपनी खास अदाओं और अपनी एक्टिग के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस 2025 में फिर से बॉलीवुड में धमाल करने जा रही हैं।
Image Source : Instagramकियारा आडवाणी की नई फिल्म 'गेम चेंजर' बॉलीवुड में धमाल करने के लिए तैयार है। 10 जनवरी 2025 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Image Source : Instagramआलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी फिल्मों की सफलता और उनकी दमदार एक्टिंग के लोग दीवाने हैं।
Image Source : Instagramआलिया अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म 'अल्फा' में आलिया और शरवरी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Image Source : Instagramपूजा हेगड़े ने तेलुगु, तमिल से बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक खास पहचान बनाई हैं। उनकी खूबसूरती और अदाकारी का हर कोई कायल है। उनकी आने वाली फिल्में बड़े बजट की होने वाली हैं।
Image Source : Instagramपूजा हेगड़े 2025 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाली हैं। एक्ट्रेस फिल्म 'थलापति 69' में नजर आने वाली हैं। 'थलापति 69' फिल्म अक्टूबर 2025 में रिलीज होगी।
Image Source : Instagramखुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' 7 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। फिल्म में खुशी कपूर मशहूर स्टार जुनैद खान के साथ नजर आने वाली हैं।
Image Source : InstagramNext : 'केजीएफ' स्टार यश ने गोवा में किया बर्थडे सेलिब्रेशन, तस्वीरें हुई वायरल