नहीं बन पाए थे 'महाभारत' के विदुर, फिर इस किरदार से मशहूर हुए नितीश भारद्वाज

नहीं बन पाए थे 'महाभारत' के विदुर, फिर इस किरदार से मशहूर हुए नितीश भारद्वाज

Image Source : Instagram

'महाभारत' में विदुर एक महत्वपूर्ण पात्र थे। धृतराष्ट्र और पांडु के सौतेले भाई और हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री, विदुर अपनी बुद्धिमत्ता, नीति और धर्म के प्रति दृढ़ निष्ठा के लिए जाने जाते थे। इस किरदार के लिए नितीश ने ऑडिशन दिया था।

Image Source : Instagram

फिल्मों और सीरियल्स में श्री कृष्ण की भूमिका को कई अलग-अलग एक्टर्स द्वारा निभाया गया है। हालांकि, श्री कृष्ण के किरदार में अगर किसी एक्टर को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है तो वह नितीश भारद्वाज हैं।

Image Source : Instagram

नितीश भारद्वाज ने मशहूर निर्देशक बी आर चोपड़ा के लोकप्रिय टीवी शो 'महाभारत' में श्री कृष्ण की भूमिका निभाई। लेकिन, श्री कृष्ण बनकर घर-घर मशहूर हुए नितीश भारद्वाज ने 'महाभारत' में विदुर के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था।

Image Source : Instagram

डायरेक्ट, राइटर और डॉ रहे नितीश भारद्वाज को बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में पहले विदुर की भूमिका ऑफर हुई थी और इस बात का खुलासा खुद नितीश भारद्वाज ने किया था।

Image Source : Instagram

'महाभारत' में नितीश भारद्वाज को श्री कृष्ण का किरदार कैसे मिला इसके पीछे एक बेहद दिलचस्प कहानी है। दरअसल, श्री कृष्ण के किरदार के लिए लगभग 55 लोगों ने ऑडिशन दिया था, लेकिन रवि चोपड़ा किसी भी ऑडिशन से खुश नहीं थे।

Image Source : Instagram

इसके बाद उन्होंने नितीश भारद्वाज को फोन कर दोबारा बुलाया और कहा कि अगर तुम एक अच्छा किरदार निभाना चाहते हो तो तुम्हें स्क्रीन टेस्ट देना होगा, जिसके बाद घबराते हुए नितीश भारद्वाज ने श्री कृष्ण के किरदार के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया।

Image Source : Instagram

इसके बाद जब ये शो ऑन एयर हुआ तो लोगों ने नितीश भारद्वाज को श्री कृष्ण के रूप में काफी पसंद किया और उन्हें असल जिंदगी में भी कृष्णा समझने लगे। नितीश भारद्वाज को आज भी लोग टीवी के सबसे पसंदीदा श्री कृष्ण के रूप में याद रखते हैं।

Image Source : Instagram

अब उनके प्रशंसक इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब के माध्यम से उनसे जुड़ हुए हैं। इतना ही नहीं, वे इन दिनों लगातार 'महाभारत' से जुड़ी रोचक जानकारी भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर रहे हैं।

Image Source : Instagram

पर्दे के श्रीकृष्ण ने अपने अभिनय की शुरूआत एक मराठी थिएटर से की थी। नीतीश भरद्वाज ने 1987 में मराठी फिल्म और उसके बाद हिंदी फिल्म त्रिशंगिनी में काम किया।

Image Source : Instagram

Next : 'मर्डर 2' की एक्ट्रेस बनी मां, बेटे को दिया जन्म, गुड न्यूज के साथ नाम भी किया रिवील