

जी टीवी पर प्रसारित होने वाला नया रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' अपने जबरदस्त ड्रामा और दिलचस्प चुनौतियों के कारण शुरू से ही दर्शकों के बीच चर्चा में है।
Image Source : Instagram/@zee5showsइस शो ने अपने प्रीमियर के कुछ ही दिनों में प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। महापरीक्षा टास्क के साथ प्रतियोगियों ने दूसरे हफ्ते में एक नए गेम में एंट्री की है।
Image Source : Instagram/@zee5shows'छोरियां चली गांव' के सबसे चर्चित टास्क में से एक डेंजर जोन ट्विस्ट है। इसमें हर चुनौती के लिए एक विजेता को छोरी नंबर 1 का ताज पहनाया जाता है। साथ ही उसे डेंजर जोन के लिए एक प्रतियोगी को नामांकित करने का अधिकार भी मिलता है।
Image Source : Instagram/@zee5showsपहले हफ्ते में कोई एलिमिनेशन न होने के बाद दूसरे वीक में नया ट्विस्ट देखने को मिला, जिसके बाद इस शो से एक हसीना का पत्ता कट गया।
Image Source : Instagram/@zee5showsऐश्वर्या खरे, रमीत संधू, डॉली जावेद, रेहा सुखेजा का तनाव तब बढ़ गया जब वह दूसरे हफ्ते खतरे की लिस्ट में थे क्योंकि इस बार किसी एक को शो छोड़ना था।
Image Source : Instagram/@zee5showsमहापरीक्षा के दौरान और भावनाओं के उफान पर होने के कारण सभी का ध्यान प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की करने और किसी एक को बचाने पर था।
Image Source : Instagram/@zee5showsशो से ऐश्वर्या और रमीत को उनके महापरीक्षा प्रदर्शन के आधार पर बाहर कर दिए जाने के बाद, रेहा सुखेजा और डॉली जावेद अंतिम दो स्थानों पर रहीं। अंत में बचे हुए दो उम्मीदवारों में से एक को अन्य प्रतिभागियों द्वारा वोट के लिए रखा गया।
Image Source : Instagram/@zee5showsमतदान प्रक्रिया के दौरान डॉली को केवल तीन वोट मिले, जबकि रेहा को छह। नतीजतन, रेहा छोरियां चलीं गांव से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गईं।
Image Source : Instagram/@zee5showsNext : 'भारत माता की जय' बोलकर ट्रोल हुईं जाह्नवी कपूर, अब पलटवार से करती बोलती बंद