

बॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत करने वाले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब वह अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
Image Source : Instagramइस वीडियो में चिराग पासवान का फन साइड देखने को मिल रहा है, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
Image Source : Instagramचिराग पासवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पंजाबी मुंडा बनकर पंजाबी गाने पर थिरकते और मौज मस्ती करते देखा जा सकता है।
Image Source : Instagramवीडियो में केंद्रीय मंत्री पंजाबी सॉन्ग 'आजा तेनू अंखियां उडीक दियां' पर झूमते-नाचते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने पंजाबी लुक भी ले रखा है।
Image Source : Xचिराग पासवान ने ब्लैक पंजाबी कुर्ता और तहमत पहना है और अपने लुक को एक चमचमाती जैकेट के साथ कम्प्लीट किया है, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
Image Source : Instagramचिराग पासवान का ये फन साइड देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं और वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
Video Source : Instagramचिराग पासवान ने लोहड़ी के मौके पर अपने घर में एक सेलिब्रेशन रखा था, जिसमें उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद रहे।
Image Source : Instagramइसी सेलिब्रेशन के दौरान वह अपने दोस्तों के साथ लोक धुन पर थिरकते नजर आए, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
Image Source : Instagramचिराग पासवान ने 2011 में रिलीज हुई 'मिलें ना मिलें हम' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत नजर आई थीं। लेकिन, एक ही फिल्म के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और राजनीति से जुड़ गए।
Image Source : InstagramNext : ICU में TV के चहते हीरो की मां, तकलीफ में एक्टर