चुम दरांग ने मुंबई में खरीदा नया घर, खुशी से झूमे करण वीर मेहरा

चुम दरांग ने मुंबई में खरीदा नया घर, खुशी से झूमे करण वीर मेहरा

Image Source : instagram

'बिग बॉस 18' की कंटेस्टेंट चुम दरांग काफी समय से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने 'बिग बॉस 18' में अपने खेल से फैंस को काफी खुश किया था।

Image Source : instagram

एक्ट्रेस एक बार फिर से सोशल मिडिया पर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में मुंबई में अपना नया घर खरीद कर अपना एक सपना पूरा किया है।

Image Source : instagram

चुम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस केक काटती दिख रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने अपनी एक दोस्त को धन्यवाद भी कहा।

Image Source : instagram

एक्ट्रेस की इस स्टोरी को 'बिग बॉस 18' के वीजेता करण वीर महेरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी रीपोस्ट किया, जिसमें करण ने उनको खास अंदाज में नए घर की बधाई दी।

Image Source : instagram

करण वीर ने स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा, 'चुम्मी, बधाई हो अपना नया घर खरीदने के लिए।' उनकी ये स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Image Source : instagram

'बिग बॉस 18' के शो में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था। दोनों के रिश्ते को लेकर भी कई बार अटकलें लगाई गई हैं।

Image Source : instagram

'बिग बॉस 18' शो के खत्म होने के बाद दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। हाल ही में दोनों ने एक साथ वैलेंटाइन्स डे भी एक साथ मनाया था।

Image Source : instagram

चुम रियलिटी शो के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। चुम 'बधाई दो', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म 'बधाई दो 'की शूटिंग की भी तस्वीरों को शेयर किया था।

Image Source : instagram

हाल ही में एक्ट्रेस के नाम को लेकर एल्विश यादव ने भद्दे कमेंट किये थे, जिसका चुम ने एल्विश को करारा जवाब भी दिया था। एक्ट्रेस का ये विवाद भी कई दिनों तक सोशल मीडिया पर चर्चा में था।

Image Source : instagram

Next : बालों में गजरा और आंखों में शरारत, रश्मिका मंदाना ने दिखाया नया अंदाज