एक्टिंग छोड़ बने प्रोफेसर, CID से मशहूर हुए एक्टर, अब इतना बदल गया लुक

एक्टिंग छोड़ बने प्रोफेसर, CID से मशहूर हुए एक्टर, अब इतना बदल गया लुक

Image Source : Instagram

90 के दशक में शुरू हुआ क्राइम इन्वेस्टिगेशन शो 'सीआईडी' का मोस्ट अवेटेड दूसरा सीजन शुरू हो चुका है, जिसके बाद से इसकी नई और पुरानी कास्ट चर्चा में आ गई है।

Image Source : Instagram

इस शो के किरदारों ने फैंस के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई है। फिर चाहे दया हो या एसीपी प्रद्युमनय। सभी को लोगों का बहुत प्यार मिला है। शो में इंस्पेक्टर विवेक भी थे, जिनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Image Source : Instagram

20 साल तक छोटे पर्दे पर राज करने वाला CID अब 6 साल बाद फिर से टीवी पर अपने नए सीजन के साथ धूम मचा रहा है। इसके साथ ही इंस्पेक्टर बन धूम मचा चुके सीआईडी के दूसरे सीजन में वे दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Image Source : Instagram

लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं। वह एक्टिंग छोड़ कॉलेज प्रोफेसर बन गए हैं और सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं है।

Image Source : Instagram

'सीआईडी' के दूसरे सीजन के आते ही उनके कुछ वीडियो और फोटो भी जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखने के बाद दोबारा फैंस को उनकी याद आ गई।

Image Source : Instagram

विवेक मशरू ने एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है और वह इन दिनों अपनी फैमिली के साथ बेंगलुरु में हैप्पी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग चाहते हैं कि वह फिर से कमबैक करें।

Image Source : Instagram

बता दें कि एक्टिंग छोड़ विवेक इस समय बेंगलुरु बेस्ड यूनिवर्सिटी में बतौर प्रोफेसर काम कर रहे हैं। उनकी लिंकडिन प्रोफाइल के मुताबिक वह सीएमआर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।

Image Source : Instagram

टीवी के मशहूर शो 'सीआईडी' की बात करें तो ये जनवरी 1998 में शुरू हुआ था और इसका टेलिकास्ट 2018 तक हुआ है। इसे इंडियन टेलिविजन हिस्ट्री का आइकॉनिक शो माना जाता है।

Image Source : Instagram

वहीं 'सीआईडी ​​2' के पहले एपिसोड का प्रीमियर 21 दिसंबर, 2024 को सोनी टीवी और सोनी लिव पर हुआ, जिसे आप ओटीटीप्ले प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ भी देख सकते हैं।

Image Source : Instagram

Next : भाई की शादी में दिखा प्रियंका चोपड़ा का फैशन, फैन्स को एक्ट्रेस की अदाएं