

दलजीत कौर और उनके दूसरे पति निखिल पटेल हाल ही में सुर्खियों में रहे हैं। कुछ महीने पहले एक्ट्रेस अपने दूसेर पति का घर छोड़ बेटे संग मुंबई लौट आईं।
Image Source : Instagramशादी टूटने के बाद अभिनेत्री ने हाल ही में अपने बेटे जेडन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी बहुत खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिल रही है।
Image Source : Instagramउनके रिश्ते के बारे में अटकलें तब और तेज हो गईं जब सोशल मीडिया पर यह खुलासा हुआ कि निखिल ने उन्हें धोखा दिया है। वहीं इन सब के बीच अब एक्ट्रेस की उनके बेटे संग तस्वीरें वायरल हो रही है जो चर्चा में है।
Image Source : Instagram'इस प्यार को क्या नाम दूं' अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे जेडन संग दिल को छू लेने वाली कई तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में दलजीत और उनका बेटा मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। तस्वीरों में उनके साथ बिताए प्यारे पल कैद हुए हैं।
Image Source : Instagramइस पोस्ट ने मशहूर हस्तियों और प्रशंसकों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींचा। माही विज, पवित्रा पुनिया, निशा रावल, कनिका मान जैसी मशहूर हस्तियों ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए प्यार लुटाया है।
Image Source : Instagramबता दें कि दलजीत कौर ने पहले पति शालीन भनोट से साल 2015 में तलाक लेने के बाद 18 मार्च 2023 को निखिल पटेल संग दूसरी शादी की थी।
Image Source : Instagramदूसरी शादी के बाद वह अपने बेटे के साथ वह केन्या के लिए शिफ्ट हो गईं थीं। हालांकि जनवरी के महीने में दलजीत बेटे के साथ भारत वापस लौट आईं और तब से ही वो भारत में ही हैं।
Image Source : InstagramNext : लोगों के दिलों पर राज करती हैं ये हसीनाएं, दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ ये एक्ट्रेस बनी No. 1