

दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री ने 2023 में ही निखिल पटेल से शादी की थी और उनकी शादी 1 साल भी नहीं टिकी।
Image Source : Instagramअभिनेत्री शादी के बाद पति के साथ केन्या शिफ्ट हो गई थीं, लेकिन कुछ ही महीनों में वापस आ गईं। जिसके बाद उन्होंने पति पर उन्हें धोखा देने का भी आरोप लगाया।
Image Source : instagramएक्ट्रेस ने दोबारा प्यार में पड़ने के बाद पति के साथ एक मिलता-जुलता टैटू बनवाया था, जिसे वह अब हटाने जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी।
Image Source : instagramदलजीत ने लिखा- 'एक टैटू जो फिर से प्यार में पड़ने की ताकत का प्रतिनिधित्व करता है। फिर से भरोसा करने की ताकत। देश छोड़ने और प्यार के लिए, एक ऐसा परिवार पाने की उम्मीद जिसके लिए मैं और जेडन तरसते थे।'
Image Source : instagram'नौ सालों के बाद मैंने यह कदम उठाया क्योंकि मैं एक परिवार होने की कल्पना में खो गई थी और उन सभी बातों पर विश्वास करने के लिए जो मुझे कहा जा रहा था।'
Image Source : instagram'टेक 2 एक मौका था जो मैंने खुद को दिया, किसी को अपना पति कहने का। मेरे बेटे को यह महसूस करने के लिए कि पिता होने पर कैसा महसूस होता है।'
Image Source : instagram'अब मुझे पता है कि विश्वास और वफादारी, प्यार और सम्मान, एकजुटता और प्रतिबद्धता जैसी कोई चीज नहीं थी।'
Image Source : instagram'अब मुझे पता है, जब मुझसे कहा जा रहा था कि "हम इसे ठीक कर देंगे" तो एक रिप्लेसमेंट भी पहले से ही फिक्स था।'
Image Source : instagram'उन सभी के लिए जो मेरे टैटू को दोबारा डिजाइन करने पर जोर दे रहे हैं। हां मैं यह करने जा रही हूं। कुछ अच्छे आईडिया दें, ताकि हीलिंग की प्रक्रिया शुरू हो सके।'
Image Source : instagramNext : बिग बॉस की ट्रॉफी मिलते बॉयफ्रेंड को भूलीं सना मकबूल? शादी के सवाल पर दिया ऐसा जवाब, कन्फ्यूज हो गए लोग