

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस में से एक दलजीत कौर हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कुछ समय से वह अपनी दूसरी शादी को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं।
Image Source : Instagramदलजीत कौर अपनी पहली शादी के बाद अब दूसरे तलाक की वजह से सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों उनकी सिंदूर लगी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद ये खबरें आने लगी कि उनकी तीसरी शादी होने वाली है।
Image Source : Instagramअब पहली बार एक्ट्रेस ने अपने दूसरे पति निखिल पटेल संग तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि वह विदेश से भारत वापस लौट आईं।
Image Source : Instagramतलाक की अफवाहों के बीच दलजीत कौर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लाल लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मच गई।
Image Source : Instagramइस वीडियो को आप एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं। एक्ट्रेस के गले में हेवी नेकलेस, चोकर ज्वैलरी, नाक में नाथ, मांग टीका और कुंदन की अंगूठी पहने हुए नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramदलजीत ने तलाक की खबरों पर रिएक्शन देते हुए लिखा, 'बच्चों के खातिर मैं चुप हूं। उसका परिवार उसे समझाए की वो गलत राह पर है।' साथ ही एक्ट्रेस ने अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में भी हिंट दी है।
Image Source : Instagramबता दें कि निखिल पटेल से शादी करने से पहले दलजीत की शादी टीवी एक्टर शालीन भनोट संग हुई थी।शादी के कुछ दिनों बाद साल 2015 में ही अलग हो गए थे।
Image Source : Instagramइस वीडियो के बाद अब टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर की प्राइवेट लाइफ लोगों के बीच चर्चा का मुद्दा बन गया है। बता दें कि एक्ट्रेस दलजीत ने 2023 में निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी।
Image Source : InstagramNext : करण जौहर की इन फिल्म को देख हो जाएंगे इमोशनल, नहीं रुकेंगे आंसू