

'दंगल' फिल्म में आमिर खान की छोटी बेटी बबीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है।
Image Source : Designसुहानी भटनागर ने साल 2016 में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
Image Source : Designइस फिल्म में वह आमिर खान की बेटी बबीता फोगट के रोल में नजर आई थीं। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई।
Image Source : Designइससे पहले उन्होंने कई टेलीविजन ऐड्स में भी काम किया था। हालांकि 'दंगल' से सुहानी को खास पहचान मिली।
Image Source : Designइस फिल्म के बाद सुहानी के पास कई फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया।
Image Source : Designवह फिलहाल अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही थीं। सुहानी टैलेंटेड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ काफी खूबसूरत भी थीं।
Image Source : Design19 साल की उम्र में ही वो काफी क्यूट और ग्लैमरस दिखती थीं।
Image Source : Designलेकिन अफसोस ये खूबसूरत चेहरा अब हमेशा-हमेशा के लिए सो गया है। फैंस सुहानी भटनागर के निधन से बेहद दुखी हैं।
Image Source : DesignNext : वेडिंग फंक्शन में बला की खूबसूरत लगीं अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट