

दाउद इब्राहिम का बॉलीवुड कनेक्शन कोई राज नहीं है और न ही दाउद की बॉलीवुड हसीनाओं के लिए दिल्लगी।
Image Source : X'राम तेरी गंगा मैली' की एक्ट्रेस मंदाकिनी की खूबसूरती का दाउद कायल था। दोनों की प्रेम कहानी सुर्खियों में बनी रहती थी।
Image Source : Xमंदाकिनी कई बार दाउद के साथ नजर आईं। रेस कोर्स में भी उन्हें दाउद के साथ देखा गया, लेकिन दोनों की नजदीकियों पर ब्रेक लग गया।
Image Source : Xएक ओर मंदाकिनी का दाउद से ब्रकअप हुआ, दूसरी ओर एक्ट्रेस बॉलीवुड से गायब हो गईं। कई सालों बाद पता चला कि वो नेपाल में एक लामा डॉक्टर से शादी करके घर बसा ली हैं।
Image Source : Xदाउद इब्राहिम की जिंदगी से मंदाकिनी के जाते ही अनीता अयूब की एंट्री हुई। अनीता अयूब पाकिस्तानी एक्ट्रेस थीं। दोनों का इश्क भी परवान चढ़ा।
Image Source : Xदाउद और अनीता के प्यार का खुलासा तब हुआ जब निर्माता जावेद सिद्दिकी की हत्या कर दी गई। कहा जाता है कि अनीता को काम न देने की वजह से दाउद ने उन्हें मौत के घाट उतारा था। वैसे अनीता अब कहां ये किसी को पता नहीं।
Image Source : Xकुछ सालों पहले खबरें आई थीं कि दाउद को पाकिस्तान में नया प्यार मिल गया है। दाउद का नाम पाकिस्तानी हीरोइन मेहविश हयात से जुड़ा।
Image Source : Xरिपोर्ट्स की मानें तो मेहविश हयात को दाउद ने पहली बार एक आइटम सॉन्ग में देखा था। इसके देखते ही वो हसीना पर दिल हार बैठा।
Image Source : Xये भी कहा जाता है कि दाउद संग रिश्ते में आने के बाद ही महविश को कई बड़े फिल्म प्रोजेक्ट में काम मिला। एक्ट्रेस के एक्टिंग करियर को मिले मिले बूस्ट में दाउद का हाथ माना जाता है।
Image Source : XNext : 'एनिमल' में नजर आईं दो जुड़वा बहनें, बॉबी देओल संग एक सीन ने बनाया सनसनी