

बिग बॉस टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित रियेलिटी शोज में से एक है, जिसने कईयों की किस्मत पलट कर रख दी। शो ने कई कलाकारों को पहचान दिलाई है, जिसके चलते सेलेब्स इसका हिस्सा बनना चाहते हैं।
Image Source : Instagram/@muzamilibrahim7लेकिन, कुछ स्टार ऐसे भी हैं जो इस शो में नहीं जाना चाहते। इन्हीं में से एक हैं दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम की।
Image Source : Instagram/@muzamilibrahim7पिछले दिनों खबर आई थी कि मुजम्मिल इब्राहिम को बिग बॉस मेकर्स की तरफ से अप्रोच किया गया है। अब मुजम्मिल ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
Image Source : Instagram/@muzamilibrahim7फिल्मीबीट के साथ बातचीत में मुजम्मिल ने रियेलिटी शो बिग बॉस के बारे में बात करते हुए बताया कि वह इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते।
Image Source : Instagram/@muzamilibrahim7मुजम्मिल ने इस बारे में बात करते हुए कहा- 'बिग बॉस एक रियेलिटी शो है ना कि टैलेंट शो, तो मैं इस शो में जाकर क्या करूंगा। ये मेरे जॉनर का शो नहीं है।'
Image Source : Instagram/@muzamilibrahim7जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कभी भविष्य में इस शो का हिस्सा बनना चाहेंगे तो एक्टर ने कहा - 'मैंने सबको एक-एक करके ब्लॉक कर दिया है। जिसने भी मुझे अप्रोच करने की कोशिश की उन सभी को।'
Image Source : Instagram/@muzamilibrahim7वहीं जब मुजम्मिल से पूछा गया कि क्या वो खतरों के खिलाड़ी में जाना चाहेंगे, तो जवाब में उन्होंने कहा- 'हां, वो देखा जा सकता है। मगर बिग बॉस नहीं।'
Image Source : Instagram/@muzamilibrahim7बता दें, पिछले दिनों मुजम्मिल तब सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने दीपिका पादुकोण से अपने रिश्ते को लेकर बातें साझा की थीं। उन्होंने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में बताया था कि मॉडलिंग के दिनों में दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
Image Source : Instagram/@muzamilibrahim7उन्होंने बताया कि दीपिका से उनकी मुलाकात तब हुई थी, जब दोनों ने साथ में एक ब्रांड के लिए रैंप वॉक किया। यही नहीं, उनका कहना था कि दीपिका ने उन्हें प्रपोज किया था, दोनों दो साल तक रिलेशनशिप में रहे।
Image Source : Instagram/@muzamilibrahim7मुजम्मिल का कहना था कि उन्होंने दीपिका के साथ अपना रिश्ता खत्म किया था। उन्होंने कहा- 'ये मेरा पहला सीरियस रिलेशनशिप था। मैंने दीपिका को छोड़ा, लेकिन मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है।'
Image Source : Instagram/@muzamilibrahim7Next : 5 साल से पर्दे से गायब हैं ये टॉप हीरोइन, बेटी के साथ बिताती हैं समय