

टीवी की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी ने 18 दिसंबर 2024 को अपने बेटे को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी।
Image Source : instagramउन्होंने सोशल मीडिया पर क्रिसमस के दौरान पहली बार अपने बेटे के साथ फोटोज शेयर की थीं, लेकिन नन्हें बच्चे का चेहरा छिपाते हुए।
Image Source : instagramफिर उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर भी बेटे के साथ फोटोज शेयर कीं और अब देवोलीना ने अपने बेटे के प्यारे से नाम का भी खुलासा कर दिया है। अभिनेत्री ने बेटे के जन्म के 39 दिन बाद उसका नाम बताया है।
Image Source : instagramदेवोलीना और उनके पति शहनवाज ने नामकरण समारोह की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने बेटे के नाम से पर्दा उठाया है।
Image Source : instagramदेवोलीना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-'हमारे परिवार के सबसे नए सदस्य का स्वागत करते हुए हमारा दिल खुशी से झूम रहा है। जॉय से मिलें, हमारी खुशियों का भंडार!'
Image Source : instagramजी हां, हिंदू-मुस्लिम का चक्कर छोड़ देवोलीना ने अपने बेटे का नाम 'जॉय' रखा है, जॉय मतलब खुशी।
Image Source : instagramदेवोलीना भट्टाचार्जी ने पिछले साल यानी 2024 नंवबर में अपनी डिलीवरी से कुछ 1 महीने पहले ही प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।
Image Source : instagramउन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि वह जल्दी ही मां बनने वाली हैं।
Image Source : instagramफिर 18 दिसंबर 2024 को उन्होंने अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया, जिसके नाम से उन्होंने अब पर्दा उठा दिया है।
Image Source : instagramNext : शहनाज गिल ने दुबई में सेलिब्रेट किया बर्थडे, समुद्र किनारे काटा केक, बॉस लेडी लुक हुआ वायरल