

टीवी जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी, जिन्हें 'गोपी बहू' के नाम से जाना जाता है, 18 दिसंबर 2024 को मां बन गईं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। यह खुशखबरी उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस को दी।
Image Source : Instagramदेवोलीना ने 15 अगस्त 2024 को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो को पोस्ट किया। फोटो में देवोलीना अपने पति और अपने पालतू कुत्ते के साथ बैठी नजर आईं। पोस्ट के कप्शन में देवोलीना ने लिखा,'अब आप पूछना बंद कर सकते हैं, मां बनने की जर्नी का जश्न मना रही हूं।'
Image Source : Instagramउसके बाद से वे अपने सोशल मीडिया पर समय-समय पर बेबी बंप के साथ तस्वीरें और वीडियो को फैंस के साथ शेयर करती रहती थी। शादी के दो साल बाद देवोलीना और शहनवाज अब माता-पिता बन चुके हैं।
Image Source : Instagramदेवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो को पोस्ट करते हुए देवोलीना ने लिखा, 'हम अपनी इस छोटी सी खुशी को जाहिर करते हुए बहुत उत्साहित हैं, हमारा बेबी बॉय इस दुनिया में आ चुका है।'
Image Source : Instagramदेवोलीना की खबर सुनकर उनके प्रशंसकों, दोस्तों और टीवी इंडस्ट्री के सहकर्मियों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद मिल रहे हैं। उनके सह-कलाकारों ने भी उनकी खुशी में शामिल होते हुए संदेश भेजे हैं।
Image Source : Instagramवही उनके फैंस ने कमेंट करते हुआ लिखा, 'हमारी देवोलिना मां बन गई है, उनके बेबी बॉय को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता हूं।' एक यूजर ने लिखा, 'ओह बधाई हो दी, आखिरकार मैं मामा बन गया, आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं! भगवान नन्हे को आशीर्वाद दें।'
Image Source : Instagramदेवोलीना ने दिसंबर 2022 में शहनवाज शेख से विवाह किया था। उनकी शादी ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं, क्योंकि यह एक अंतर धार्मिक शादी थी। देवोलीना ने लोनावाला में एक कोर्ट वेडिंग की थी, जिसमें सिर्फ उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
Image Source : Instagramसाल 2011 में देवोलीना ने अपने पहले शो 'सांवरे सबके सपने प्रीतो' से शुरुआत की। इसके बाद वह 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाने के लिए सबसे लोकप्रिय हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी को उनके फैंस ने गोपी बहू के रुप में काफी प्यार दिया।
Image Source : Instagramदेवोलीना भट्टाचार्जी 'डांस इंडिया डांस 2' में भी हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने 'बिग बॉस 13', 'बिग बॉस 14' और 'बिग बॉस 15' में भी भाग लिया था। 'बिग बॉस' में देवोलीना को उनके फैंस से काफी प्यार भी मिला।
Image Source : InstagramNext : Year Ender 2024: इस साल मां-पापा बने ये सेलेब्स, जानें बच्चों के यूनिक नाम के मतलब