

डायना पेंटी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं।
Image Source : Instagramउन्होंने 2005 में एक मॉडल के रूप में अपनी शुरुआत की और एलीट मॉडल्स इंडिया द्वारा साइन की गईं।
Image Source : Instagramउन्होंने दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान के साथ कॉकटेल से अपने अभिनय की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर पुरस्कार में भी नॉमिनेट किया गया।
Image Source : Instagramउसके बाद से डायना ने हैप्पी भाग जाएगी, परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण, अद्भुत और छावा सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
Image Source : Instagramअब अभिनेत्री ने अपने बॉयफ्रेंड हर्ष सागर के साथ अपने रिश्ते और शादी के बारे में अपने विचारों के बारे में खुलकर बात की है।
Image Source : Instagramडायना पेंटी लंबे समय से हर्ष सागर के साथ रिलेशनशिप में हैं। हाउटरफ्लाई के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, अभिनेत्री ने हर्ष के साथ अपने रिश्ते, शादी के बारे में खुलकर बात की।
Image Source : Instagramजिसमें डायना ने खुलासा किया कि उन्हें कभी भी कैजुअल रिलेशनशिप में दिलचस्पी नहीं रही है, इसलिए वह पिछले एक दशक से हर्ष और उनके रिश्ते के लिए कमिटेड रही हैं।
Image Source : Instagramइसी बातचीत में डायना ने बताया कि सिंगल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रिश्तों के मामले में वह पुराने जमाने की हैं।
Image Source : InstagramNext : दर्द से तड़पती दिखीं भारती सिंह, शो में मचा हंगामा, कृष्णा अभिषेक ने उड़ाया मजाक