

पवित्रा पुनिया और एजाज खान ने पिछले साल ही अपने रिश्ते के खत्म होने का ऐलान कर दिया था। पवित्रा और एजाज की मुलाकात बिग बॉस 14 में हुई थी।
Image Source : instagramबिग बॉस के दौरान पवित्रा-एजाज की नजदीकियां बढ़ीं और फिर बाहर आने के बाद भी दोनों का रिश्ता जारी रहा। हालांकि, कुछ साल लिवइन में रहने के बाद दोनों ने ये रिश्ता खत्म कर दिया।
Image Source : instagramइस बीच पवित्रा पुनिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद अभिनेत्री के फैंस हैरान हैं।
Image Source : instagramदरअसल, इन तस्वीरों में पवित्रा किसी नई-नवेली दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं और इन फोटोज ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
Image Source : instagramफोटोज देखकर अभिनेत्री के फैंस पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने शादी कर ली है? इस पर एक्ट्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया है।
Image Source : instagramहालांकि, पवित्रा ने शादी नहीं की है, उनकी ये तस्वीरें तब की हैं जब वह हनुमान जी के दर्शन के लिए मंदिर गई थीं। इस मंदिर की काफी मान्यता है।
Image Source : instagramपवित्रा ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें उन्हें हाथ में कंगन पहने, मेहँदी लगाए और मांग में सिंदूर भरे देखा जा सकता है।
Image Source : instagramफोटोज में पवित्रा ने खूबसूरत साड़ी पहनी है और ज्वेलरी भी पहनी है। उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
Image Source : instagramहालांकि, ये पहली बार नहीं है जब पवित्रा की शादी की अफवाहें उड़ी हैं, इससे पहले भी कई बार अभिनेत्री सज-धजकर ऐसी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं, जिन्हें देख फैंस कन्फ्यूज हो गए।
Image Source : instagramNext : मुंहबोली बहन से रचाई थी गुपचुप शादी, नाम जानकर लगेगा झटका