

सोनाक्षी सिन्हा ने बीते साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही।
Image Source : Instagramशत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर कई सवाल खड़े हुए। अब अपनी शादी को लेकर एक्ट्रेस ने बात की और इन सवालों का जवाब दिया है।
Image Source : Instagramशादी को लेकर एक सवाल ये था कि क्या सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग शादी के लिए इस्लाम कबूल किया है?
Image Source : Instagramहाउटरफ्लाई से बात करते हुए सोनाक्षी ने इसके जवाब में कहा, 'हम धर्म को नहीं देख रहे थे। यहां दो लोग हैं जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं, और शादी कर लिए हैं।'
Image Source : Instagramउन्होंने आगे कहा, 'वह मुझ पर अपना धर्म नहीं थोप रहा है। मैं उस पर अपना धर्म नहीं थोप रही हूं। हमने कभी धर्म के बारे में कोई चर्चा नहीं की।'
Image Source : Instagramइसी कड़ी में एक्ट्रेस ने बताया, 'हम बैठकर बात नहीं करते। हम एक-दूसरे की संस्कृतियों की सराहना करते हैं और समझते हैं।'
Image Source : Instagramसोनाक्षी ने ये भी कहा, 'वे अपनी परंपराओं को निभाते हैं और मैं अपनी। मैं उनका और उनकी संस्कृति का सम्मान करती हूं। वे मेरा और मेरे पूरे परिवार का सम्मान करते हैं। ऐसा ही होना चाहिए।'
Image Source : Instagramसोनाक्षी ने कहा, 'शादी करने का सबसे अच्छा तरीका स्पेशल मैरिज एक्ट था, जिसके तहत मुझे एक हिंदू महिला के रूप में अपना धर्म बदलने की जरूरत नहीं है और वो मुस्लिम रह सकता है।'
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने ये भी साफ किया कि जहीर की ओर से कभी भी धर्म परिवर्तन का न सवाल किया गया और न ही कोई दबाव रहा।
Image Source : InstagramNext : पत्नी के लिए थामी डीजे की कमान, साउथ स्टार ने दिखाया म्यूजिक का जलवा