

हमने देखा है कि अभिनेता किसी भी किरदार और भूमिका की तैयारी में बहुत मेहनत करते हैं। शारीरिक फिटनेस से लेकर भाषा तक, वे फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ देने से पहले बहुत मेहनत करते हैं।
Image Source : Instagramयशराज बैनर तले बनी 'बंटी और बबली 2' से डेब्यू करने वालीं शरवरी वाघ भी इन्हीं कलाकारों में से हैं, जिन्होंने अपने एक रोल के लिए खूब मेहनत की।
Image Source : Instagramशरवरी ने 2020 की वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी - आजादी के लिए' से अपने अभिनय की शुरुआत की और बंटी और बबली 2 के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया।
Image Source : Instagramअपने अब तक के अभिनय करियर में, उन्होंने 'मुंज्या', 'महाराज' और 'वेदा' जैसी फिल्मों में काम किया है।
Image Source : Instagramआपको बता दें कि, ऊपर बताई गई फिल्मों में से यह 'महाराज' थी जिसके लिए शरवरी ने गुजराती भाषा सीखी थी। यह फिल्म 21 जून 2024 को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
Image Source : Instagramसिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस लीगल ड्रामा में जुनैद खान, जयदीप अहलावत और शालिनी पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, शरवरी सपोर्टिंग रोल में थीं।
Image Source : Instagramमिड-डे को दिए गए इंटरव्यू में शरवरी ने इस किरदार के लिए गुजराती भाषा सीखने और भूलने के अपने अनुभव के बारे में बताया।
Image Source : Instagramशरवरी, विक्की कौशल के भाई सनी कौशल से अपनी नजदीकियों को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दोनों को हर खास मौके पर साथ देखा जाता है।
Image Source : Instagramदोनों ने 'द फॉरगॉटन आर्मी - आजादी के लिए' में साथ काम किया था। ऐसे में अक्सर दोनों से अक्सर इनके फैन सवाल करते हैं कि आखिर दोनों शादी कब करने वाले हैं? हालांकि, दोनों का कहना है कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
Image Source : Instagramबता दें, अपने अभिनय से दर्शकों को इंप्रेस करने वालीं शरवरी एक बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं। शरवरी वरिष्ठ शिवसेना नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की नातिन हैं।
Image Source : Instagramजी हां, शरवरी की मां नम्रता वाघ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की बेटी हैं, जिन्होंने उद्यमी शैलेश वाघ से शादी की है।
Image Source : InstagramNext : पापा संजय कपूर की कार्बन कॉपी हैं करिश्मा कपूर की लाडली, अमेरिका में कर रही पढ़ाई