

दिलीप कुमार के लंबे करियर की तरह ही उनकी लव लाइफ बी काफी लंबी रही। उनकी जिंदगी में कई एक्ट्रेस आईं।
Image Source : Instagramदिलीप कुमार के लिंकअप की खबरें वैजंतीमाला और कामिनी कौशल के साथ छाई रहीं, लेकिन इन दोनों ही लिंकअप्स पर दिलीप कुमार कभी खुलकर नहीं बोले।
Image Source : Instagramइसके बाद दिलीप कुमार का नाम मधुबाला से जुड़ा। दोनों का प्यार किसी से छिपा नहीं था। दोनों शादी भी करना चाहते थे।
Image Source : Instagram9 साल तक दोनों का अफेयर चला। इतना ही नहीं दोनों ने सगाई भी कर ली थी, लेकिन फिर दोनों की लव स्टोरी में ऐसा मोड़ आया की शादी का सपना चकना चूर हो गया।
Image Source : Instagramमधुबाला और दिलीप के रिश्ते में फासले एक्ट्रेस के पिता के कारण आए। उनकी शर्तों पर दिलीप खरे नहीं उतरे ऐसे में दोनों अलग होने का फैसला किया।
Image Source : Instagramमधुबाला और दिलीप ने 'मुगल-ए-आजम' में साथ काम किए, लेकिन दोनों ने इसकी शूटिंग के दौरान बातचीत तक नहीं की। दिलीप ने अपनी बयोग्राफी में इस पर विस्तार से बात की है।
Image Source : Instagramइसके बाद दिलीप की जिंदगी में सायरा बानो आईं। दिलीप के प्यार में सायरा पहले से पागल थी। उन्होंने कई बार कहा भी है कि उन्हें दिलीप के प्यार की चाह नहीं थी, उनका प्यार ही दोनों के लिए काफी था।
Image Source : Instagramसायरा बानो संग अच्छी शादीशुदा जिंदगी चल ही रही थी कि दिलीप कुमार का दिल नरगिस पर आ गया, लेकिन ये प्यार एक तरफा था।
Image Source : Instagramसायरा बानो की शादी पर संकट आ गया था, लेकिन नरगिस ने दिलीप कुमार से हमेशा दूरी बनाए रखी। इसी के चलते सायरा संग शादी बच गई।
Image Source : Instagramइसके बाद एक बार फिर सायरा बानो की शादी पर संकट आया था। इस बार संकट बड़ा था, क्योंकि दिलीप की दूसरी शादी की खबरें अखबारों में छप गई थीं।
Image Source : Instagramअसमा रहमान से साल 1981 में दिलीप कुमार की शादी हुई, ये शादी दो साल चली और फिर तलाक हो गया। कहा गया कि दिलीप ने बच्चे की चाहत में दूसरी शादी की है।
Image Source : Instagramमगर ये सच्चाई नहीं थी। दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में इसका जिक्र करते हुए बताया था कि ये शादी धोखे से कराई गई थीं।
Image Source : Instagramइसके गलती के लिए दिलीप कुमार हमेशा सायरा बानो से माफी भी मांगते रहे, लेकिन तमाम मुश्किलों के बाद भी सायरा और दिलीप का साथ हमेशा बना रहा।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM में सवी पुलिस की ड्रेस में करेगी ड्रामा, ईशान देगा साथ