

दिलजीत दोसांझ 23 जून से ही विवादों के घेरे में हैं, जब उन्होंने अपनी हालिया रिलीज फिल्म सरदार जी 3 का ट्रेलर शेयर किया था।
Image Source : Instagramफिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर खूब बवाल देखने को मिला था
Image Source : Instagramअब इस बीच दिलजीत की फिल्म 'पंजाब 95' भी सुर्खियां बोटर रही है।
Image Source : Instagramफिल्म को हाल ही में सेंसर बोर्ड भेजा गया था जहां कथित तौर पर 127 से ज्यादा कट लगाए हैं।
Image Source : Instagramइस बात से डायरेक्टर हनी भी काफी नाराज हैं।
Image Source : Instagramहाल ही में एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में पंजाब 95 के डायरेक्टर हनी ने कहा कि फिल्म में इतने कट लग गए हैं कि ये कहानी मेरी या दिलजीत की बची ही नहीं।
Image Source : Instagramबता दें कि फिल्म डायरेक्टर हनी त्रेहान की ये फिल्म जसवंत सिंह कालरा की जिंदगी पर बनी है। जिसको लेकर इस फिल्म में कट लगाए गए हैं।
Image Source : Instagramबीते दिनों से दिलजीत दोसांझ लगातार विवादों में फंसे हुए हैं। कुछ लोगों ने दिलजीत दोसांझ को फिल्म बॉर्डर-2 से भी बाहर निकालने की मांग की थी।
Image Source : Instagramहालांकि इस फिल्म में दिलजीत को अभी भी रखा गया है और बॉर्डर-2 में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाते नजर आएंगे।
Image Source : InstagramNext : खुशी कपूर के डांस पर लट्टू हुए फैन्स, तारीफों के बांधे पुल