

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज यानी 25 सितंबर को दिव्या अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं।
Image Source : Instagramकई सारे सीरियल्स में काम कर चुकी दिव्या ने कई फिल्मों में भी सपोर्टिंग एक्ट्रेस का किरदार निभाया है। यही नहीं एक्ट्रेस ने बहुत से विज्ञापनों में भी काम किया है।
Image Source : Instagramहालांकि एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। बचपन में सिर से पिता का साया उठने से लेकर सगाई टूटने तक दिव्या ने अपनी लाइफ में बहुत संघर्ष किया।
Image Source : Instagramजब दिव्या 7 साल की थीं तभी उनके पापा गुजर गए थे। पापा के जाने के बाद दिव्या की मां ने ही उनका पालन-पोषण किया। यही वजह है कि ये एक्ट्रेस अपनी मां के बेहद करीब हैं।
Image Source : Instagramदिव्या दत्ता की जिंदगी में एक ऐसा भी दौर आया था जब उन्हें किसी से प्यार हुआ। एक्ट्रेस का प्यार कुछ इस कदर परवान चढ़ा था कि उन्होंने सगाई तक कर ली थी।
Image Source : Instagramहालांकि, कुछ वक्त बाद ही दिव्या ने सगाई तोड़ ली, जिसकी वजह आजतक सामने नहीं आ पाई है।
Image Source : Instagramसगाई टूटने के साथ ही एक्ट्रेस का दिल भी पूरी तरह टूट गया और प्यार से उनका भरोसा ही उठ गया और शायद यही वजह है कि दिव्या दत्ता 46 साल की उम्र में भी अब तक सिंगल हैं।
Image Source : Instagramदिव्या के वर्कफ्रंट की बात करे तो वह ‘वीर जारा’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘बदलापुर’, ‘मंटो’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Image Source : Instagramअपनी हर फिल्म में दमदार अभिनय से उन्होंने ऑडियंस को अपना कायल बना लिया था।
Image Source : InstagramNext : OTT पर राज कर रहीं मुंबई मेरी जान और Scam 2003 के साथ ये फिल्मों और वेब सीरीज