47 की उम्र में भी अकेली है मशहूर एक्ट्रेस, नहीं की शादी, अब बताई फैसले की वजह

47 की उम्र में भी अकेली है मशहूर एक्ट्रेस, नहीं की शादी, अब बताई फैसले की वजह

Image Source : Instagram

बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने 40-45 की उम्र गुजर जाने के बाद भी शादी नहीं की है और दिव्या दत्ता भी इन्हीं कलाकारों में से एक हैं।

Image Source : Instagram

दिव्या दत्ता 47 साल की हैं और इस उम्र में भी सिंगल हैं। अभिनेत्री ने अब तक शादी नहीं की है। अब दिव्या दत्ता ने शादी न करने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की है।

Image Source : Instagram

दिव्या दत्ता ने 'हिंदी रश' से बातचीत में शादी को लेकर अपने विचार शेयर किए और बताया कि आखिर वह अब तक सिंगल क्यों हैं।

Image Source : Instagram

दिव्या ने कहा- 'अगर आपको अच्छा जीवनसाथी मिल जाए तो शादी करना अच्छा है। अगर नहीं है तो भी जिंदगी खूबसूरती से आगे बढ़ती रहती है।'

Image Source : Instagram

'एक बेकार सी शादी में रहने से तो बेहतर है ना कि आप खुद से ही खुद का ख्याल रखें। किसी अनचाहे रिश्ते में रहते हुए खुद को नीचा दिखाने से अच्छा है खुद से प्यार करें।'

Image Source : Instagram

दत्ता आगे कहती हैं- 'मेरी तरफ बहुत से पुरुष आकर्षित होते हैं और मैं ये एंजॉय भी करती हूं, लेकिन मेरा मानना है कि रिश्ता तब जुड़ना चाहिए जब आप एक-दूसरे से कनेक्शन फील करते हैं।'

Image Source : Instagram

'अगर आपको लगता है कि ये इंसान जिंदगीभर के लिए आपका हाथ थामे रखने के लिए तैयार है तो आप जरूर शादी करें। मेरे आस-पास कई अच्छे और प्यारे दोस्त हैं और मैं भी खुद के लिए हमेशा मौजूद हूं।'

Image Source : Instagram

'मुझे शादी नहीं करनी, लेकिन एक पार्टनर जरूर चाहिए, जिसके साथ ट्रैवर कर सकूं, नहीं तो मैं अकेले भी खुश हूं।'

Image Source : Instagram

'मेरे एक दोस्त ने मुझसे पूछा कि तुम इतनी सुंदर हो, आकर्षक और देखभाल करने वाली हो, फिर भी सिंगल क्यों हो? तो मैंने कहा- क्योंकि मैं ओवर क्वालिफाइड हूं।'

Image Source : Instagram

Next : घूमने विदेश निकलीं क्रिमिनल जस्टिस की एक्ट्रेस, शेयर की फोटो