

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। लेकिन, लंबे समय से किसी शो में नजर नहीं आई हैं। अभिनेत्री आज-कल ओटीटी पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
Image Source : Instagramदिव्यांका त्रिपाठी 'क्राइम पेट्रोल' भी होस्ट कर चुकी हैं। लेकिन, अभिनेत्री ने कुछ ही समय में ये शो छोड़ दिया। एक्ट्रेस के अनुसार, इस शो का सीधा असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर हो रहा था।
Image Source : Instagramअब दिव्यांका त्रिपाठी ने इसके बारे में खुलकर बात की। अभिनेत्री ने इसके बारे में बात करते हुए कहा- 'मैं क्राइम पेट्रोल होस्ट कर रही थी। कई सारे एपिसोड होस्ट किए थे, ये वुमन अगेन्स्ट क्राइम सेग्मेंट था।'
Image Source : Instagram'मेरी कंडीशन थी कि सिर्फ एंकरिंग नहीं करूंगी, कहानी भी जाननी है। हर बार कहानी पढ़ूं, वहां घर से लड़की हंसते-खेलते निकलती और वहां कुछ हो गया।'
Image Source : Instagram'हर एक कहानी में वो डर था। मैं स्क्रिप्ट पढ़ते-पढ़ते रात में सो जाती और मुझे बुरे सपने आने लगे थे। अगले दिन मैं सिर दर्द लेकर शूटिंग सेट पर पहुंच जाती।'
Image Source : Instagramदिव्यांका ने आगे कहा- 'ये सब करीब 3-4 महीने तक चलता रहा और इसने मुझे काफी प्रभावित किया। मैं बहुत डिस्टर्ब रहने लगी थी। मुझे ये मानसिक रूप से परेशान करने लगा था।'
Image Source : Instagram'मैंने ये शो जल्दी ही छोड़ दिया। एंकरिंग ठीक कर रही थी, लेकिन ये मुझे मानसिक रूप से परेशान करने लगा था और ये मुझसे नहीं झेला जा रहा था। इसलिए मैंने शो छोड़ दिया।'
Image Source : Instagramबता दें, पिछले दिनों अभिनेत्री पति विवेक दहिया के साथ डिवोर्स रूमर्स को लेकर सुर्खियों में थीं, जिस पर रिएक्ट करते हुए विवेक ने साफ किया कि वह और दिव्यांका अलग नहीं हो रहे हैं।
Image Source : InstagramNext : 'ऐसा धाकड़ लुक' , कृष्णा का ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंक गए फैन्स