

टीवी के फेमस शो में से एक है 'दीया और बाती हम', जिसमें एक हलवाई की शादी ऐसी लड़की से हो जाती है जो आईपीएस ऑफिसर बनना चाहती है।
Image Source : Xपूरा सीरियल संध्या बींदणी की शादी और उसके करियर के इर्द गिर्द घूमता है। इस सीरियल में संध्या बींदणी और सूरज के अलावा इस और ऐसा शख्स है, जिसे लोगों से खूब प्यार मिला है।
Image Source : Xवो शख्स कोई और नहीं वरुण जैन है, जिसने मोहित राठी उर्फ सूरज के छोटे भाई का किरदार निभाया था। उनके काम के लिए उन्हें खूब सराहा भी गया था।
Image Source : Xइस सीरियल में उनके रोल को काफी पसंद भी किया गया था, लेकिन इतने सालों बाद अब वरुण जैन क्या करते हैं और कैसे दिखते हैं आइए जानते हैं।
Image Source : Xइस तस्वीर मं दिख रहे ब्राउन कलर की जैकेट पहने इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि 'दीया और बाती हम' के मोहित राठी उर्फ वरुण जैन है।
Image Source : X15 अप्रैल 1991 को पंजाब में जन्मे वरुण जैन ने 2010 में 'काली-एक अग्नि परीक्षा' टीवी सीरियल के जरिए एक्टिंग की फील्ड में कदम रखा था।
Image Source : Instagramइसके बाद उन्हें 'दीया और बाती', 'हम मेरे अंगने में', 'पहरेदार पिया की' और 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं।
Image Source : Instagramज्यादातर उन्होंने छोटे पर्दे पर निगेटिव किरदार निभाया है, हालांकि पर्सनल लाइफ में वरुण काफी क्यूट और शांत इंसान हैं।
Image Source : Instagramमोहित राठी के पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उनका रिलेशन टेलीविजन की ग्लैमरस एक्ट्रेस निया शर्मा के साथ भी रह चुका है।
Image Source : InstagramNext : YRKKH में अभिरा की शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद करेंगी ये त्रिदेवियां