'जस्सी जैसी कोई नहीं' की मोना सिंह याद हैं? 22 साल बाद इतना बदल गया रंग-रूप

'जस्सी जैसी कोई नहीं' की मोना सिंह याद हैं? 22 साल बाद इतना बदल गया रंग-रूप

Image Source : Instagram/@monajsingh

'जस्सी जैसी कोई नहीं' की वो लड़की जो चश्मा पहनती थी, जिसके दांतों पर ब्रेसेज लगे थे और मस्त मौला रहती थी। अब वह एक बार पिर चर्चा में है।

Image Source : Instagram/@monajsingh

'जस्सी जैसी कोई नहीं' एक कल्ट क्लासिक धारावाहिक है जो आज भी दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। 2003 में शुरू हुए इस शो ने अपनी कहानी और कास्ट से सभी के दिलों में जगह बनाई।

Image Source : Instagram/@monajsingh

उस समय ऑफिस रोमांटिक कॉमेडी ज्यादा आम नहीं थी, लेकिन 'जस्सी जैसी कोई नहीं' ने रूढ़िवादिता को तोड़ा। मोना सिंह ने इसमें लीड रोल प्ले किया था और अब, जब इस शो को 22 साल हो गए है तो एक्ट्रेस ने अपनी पुरानी फोटो पोस्ट की।

Image Source : Instagram/@monajsingh

मोना सिंह ने 'जस्सी जैसी कोई नहीं' की शूटिंग के दिनों की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने अपने को-स्टार्स और शो में मेहमान बनकर आए सैफ अली खान के साथ भी कई तस्वीरें शेयर कीं।

Image Source : Instagram/@monajsingh

उन्होंने अपने कुछ अनदेखे पल भी शेयर किए। उन दिनों की ये तस्वीरें हमें पुराने दिनों का एहसास कराती हैं, क्योंकि यह हर बच्चे का सबसे पसंदीदा शोज में से एक था।

Image Source : Instagram/@monajsingh

इस पोस्ट को शेयर करते हुए मोना सिंह ने लिखा, 'नमस्ते सितंबर, जस्सी जैसी कोई नहीं के 22 साल पूरे हो गए। यादों को संजोए हुए हूं और आपके प्यार के लिए हमेशा आभारी रहूंगी।'

Image Source : Instagram/@monajsingh

22 साल के बाद अब 'जस्सी जैसी कोई नहीं' की मोना सिंह का लुक पूरी तरह से बदल गया है। इसका अंदाजा आप उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर लगा सकते हैं।

Image Source : Instagram/@monajsingh

'जस्सी जैसी कोई नहीं' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली मोना 'झलक दिखला जा' की विजेता रही हैं। इसके बाद उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में भी हिस्सा लिया।

Image Source : Instagram/@monajsingh

2009 में 'थ्री ईडियट्स' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। यह इनकी पहली फिल्म है। इसके बाद वह 2011 में 'उट्ट पटांग' फिल्म में दिखाई दीं।

Image Source : Instagram/@monajsingh

Next : 'शक्तिमान' की काली बिल्ली का असली चेहरा देखकर चौंक जाएंगे आप, फेमस एक्ट्रेस को पहचानना भी मुश्किल