'बाप पे नहीं जाना...' ये है बिग बॉस के इतिहास की सबसे खतरनाक कंटेस्टेंट? एक आवाज पर सकपका जाते थे लोग

'बाप पे नहीं जाना...' ये है बिग बॉस के इतिहास की सबसे खतरनाक कंटेस्टेंट? एक आवाज पर सकपका जाते थे लोग

Image Source : Instagram

बिग बॉस के इतिहास की सबसे खतरनाक कंटेस्टेंट्स का नाम जब आता है तो उनमें डॉली बिंद्रा का नाम जरूर लिया जाता है। उनके गुस्से ने पूरे बिग बॉस हाउस को हिलाकर रख दिया था।

Image Source : Instagram

आज भी दर्शकों डॉली बिंदा का रौद्र रूप और 'बाप पर मत जाना...' वाला डायलॉग याद है। आज डॉली बिंद्रा का जन्मदिन है, इस मौके पर आपको उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें बताते हैं।

Image Source : Instagram

डॉली बिंद्रा बिग बॉस सीजन 4 का हिस्सा बनी थीं और इस सीजन के दौरान उनके खूब चर्चे रहे थे, खासतौर पर उनके गुस्से के।

Image Source : Instagram

शो में रहते हुए डॉली बिंद्रा ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और घरवालों के दिल में दहशत फैला दी। अपने गुस्से को लेकर डॉली खूब हाइलाइट हुईं।

Image Source : Instagram

शो के दौरान वह बेहद आउटस्पोकन रहीं और विनर श्वेता तिवारी से भी जमकर पंगे लिए। अपनी दमदार पर्सनालिटी के दम पर वह टॉप 4 तक पहुंचने में कामयाब रहीं।

Image Source : Instagram

डॉली बिंद्रा के करियर की बात करें तो उन्हें भले बिग बॉस सीजन 4 ने फेमस किया हो, लेकिन वह कई फिल्मों का हिस्सा भी रही हैं और अब भी काम कर रही हैं।

Image Source : Instagram

उनके करियर की चर्चित फिल्मों की बात करें तो वह जानवर, खिलाड़ी 420, गदर, दबंग 3 और गदर 2 जैसी सक्सेसफुल फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

Image Source : Instagram

फिल्मों के अलावा डॉली बिंद्रा ने कई टीवी शोज में भी काम किया। हालांकि, ज्यादातर वह निगेटिव और साइड रोल में ही नजर आईं।

Image Source : Instagram

डॉली बिंद्रा कई कॉन्ट्रोवर्सीज को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। उन पर 2014 में उनके सोसाइटी के लोगों ने अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप लगाए थे। वहीं 2015 में डॉली बिंद्रा ने राधे मां पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था।

Image Source : Instagram

Next : 'बिग बॉस 18' से बाहर हुआ दर्शकों का ये चहेता, टॉप 3 में आकर टूट गया ट्रॉफी जीतने का सपना