

दूरदर्शन के हिट सीरियल में से एक 'हरी मिर्ची लाल मिर्ची' एक कॉमेडी शो था, जो 27 अक्टूबर 2005 में शुरू हुआ था और 20 अगस्त 2009 को खत्म हो गया था।
Image Source : Instagramइस शो में रोहन खन्ना ने हरी मिर्ची लाल मिर्ची के पति तुषार दलवी का रोल प्ले किया था जो दोनों पत्नियों की लड़ाई में बार-बार फंस जाता है।
Image Source : Xशो में तुषार दलवी, शालिनी कपूर, नीरू बाजवा, आशीष रॉय, माधवी चौपड़ा, अनीता कंवल, मास्टर यश मित्तल की एक दिलचस्प कहानी देखने को मिली है।
Image Source : Xदूरदर्शन के शो 'हरी मिर्ची लाल मिर्ची' की स्टार कास्ट पूरी तरह बदल चुकी है। वहीं टीवी की हरी मिर्ची लाल मिर्ची का लुक भी 19 साल में बहुत बदल गया है।
Image Source : Instagramनीरू बाजवा ने हरी मिर्ची और शालिनी कपूर ने लाल मिर्ची का किरदार निभाया था, दोनों आज टीटी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस बन चुकी हैं।
Image Source : Xनीरू बाजवा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत डीडी-1 के शो 'हरी मिर्ची लाल मिर्ची' से की थी। इसके बाद उन्हें 'अस्तित्व- एक प्रेम की, 'जीत', 'गन्स एंड रोजेज', 'नच बलिए-1' में भी देखा गया।
Image Source : Instagramबता दें कि शालिनी कपूर, श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की ऑनस्क्रीन मां का रोल प्ले कर चुकी हैं।
Image Source : Instagram'देवों के देव.. महादेव', 'कुबूल है', 'स्वरागिनी', 'कहां हम कहां तुम' जैसे कई शो का हिस्सा रह चुकीं शालिनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।
Image Source : InstagramNext : सोहेल खान की ईद पार्टी में दिखा स्टार्स का जलवा, सलमान खान के लुक ने लूटा दिल