

'अनुपमा' और 'मंगल लक्ष्मी' की तरह दूरदर्शन के हिट सीरियल में से एक 'स्त्री तेरी कहानी' का भी एक समय खूब बोलबाला रहा है। आज इस शो को बंद हुए 11 साल हो चुके हैं।
Image Source : Instagramटीवी सीरियल 'स्त्री तेरी कहानी' की कहानी एक ऐसी स्त्री पर बेस्ड थी जिसका पति उसे बहुत प्यार करता था, लेकिन ससुराल में कई लोग उसे परेशान करते थे।
Image Source : Xवहीं बाद में वह अपने हक के लिए परिवार के खिलाफ हो जाती है। इस सीरियल को आज भी लोग नहीं भूल पाए हैं। दूरदर्शन का हिट सीरियल 'स्त्री तेरी कहानी' आज भी उसकी लीड एक्ट्रेस के कारण लोगों के दिलों में छाया है।
Image Source : Xवहीं आज ये दबंग एक्ट्रेस टीवी जगत से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। 'स्त्री तेरी कहानी' की राधा एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही वाणी शर्मा का मासूम चेहरा आंखों के सामने आ जाता है। वाणी शर्मा सेठी उर्फ राधा ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है।
Image Source : Instagramटीवी की दबंग एक्ट्रेस वाणी शर्मा को तन्वी बाज के किरदार से भी खूब नेम फेम मिला है। इतना ही नहीं इस रोल के लिए उन्हें दर्शकों से सराहना भी मिली।
Image Source : Instagramटीवी शो 'जीवन साथी - हमसफर जिंदगी के' बाद 'स्त्री तेरी कहानी' में वाणी शर्मा को आखिरी बार देखा गया था। ये शो 2008 को बंद हुआ था। उसके बाद एक्ट्रेस किसी शो, फिल्म और सीरीज में नजर नहीं आई हैं।
Image Source : Instagramएक्टिंग छोड़ वाणी शर्मा सेठी अपने परिवार के साथ अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर कभी-कभी रिल्स और फोटो शेयर करती रहती हैं।
Image Source : InstagramNext : 'छोटी सरदारनी' का परम रियल लाइफ में है क्यूटीपाई गर्ल, नशीली आंखें-सुनहरे बाल, हर अदा पर हार बैठेंगे दिल