

शाहरुख खान तो 'डंकी' में छाए ही हैं, लेकिन जो फिल्म का सबसे प्रभावी किरदार है वो शाहरख खान का नहीं बल्कि किसी और एक्टर का है।
Image Source : Xफिल्म में शाहरुख के अलावा, विक्की कौशल, तापसी, बोमन इरानी जैसे सॉलिड एक्टर भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Image Source : Xइन सभी में सबसे ज्यादा वाहवाही सुक्खी के किरदार ने लूटी है। ये किरदार किसी और ने नहीं बल्कि विक्की कौशल ने निभाया है।
Image Source : Xअब आखिर विक्की कौशल के इस किरदार की इतनी तारीफ क्यों हो रही है? इस सवाल का जवाब जानने के बाद आप थोड़े इमोशनल होंगे।
Image Source : Xविक्की कौशल पूरी तरह से अपने किरदार में हैं और आपको एक रोलरकोस्टर राइड पर लेकर जाएंगे। उनकी किरदार पर पूरी पकड़ फिल्म में देखने को मिल रही है।
Image Source : Xविक्की कौशल का किरदार लंदन जाना चाहता है, क्योंकि उसकी प्रेमिका की शादी लंदन में हो गई है।
Image Source : Xएक ओर विक्की कौशल का वीजा लंदन के लिए नहीं लग पाता, वहीं दूसरी ओर गर्लफ्रेंड आत्महत्या कर के मर जाती है।
Image Source : Xऐसे में विक्की कौशल यानी सुक्खी का बुरा हाल होता है और वो हालातों से लड़ नहीं पाता और परेशान होकर अपनी जिंदगी को खत्म करने का मुश्किल फैसला ले लेता है।
Image Source : Xगर्लफ्रेंड की मौत का सदमा विक्की कौशल को भी सुसाइड करने पर मजबूर करता है। विक्की के इस किरदार से लोग काफी कनेक्ट कर पा रहे हैं।
Image Source : XNext : उत्तर प्रदेश के इन सितारों की बॉलीवुड में बोलती है तूती, एक का रहा 50 सालों तक एकछत्र राज