

फरहान अख्तर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अभिनेता ने साल 2022 में एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर से शादी की, जिसके हर तरफ काफी चर्चे रहे।
Image Source : Instagramशादी से पहले दोनों ने सालों एक-दूसरे को डेट किया, जिसके बाद शादी का फैसला लिया। फरहान, शिबानी से शादी से पहले भी एक शादी कर चुके थे।
Image Source : Instagramउन्होंने अधुना भबानी से साल 2000 में शादी की थी, जो 17 साल चली। अधुना से फरहान की दो बेटियां भी हैं, जिनका नाम शाक्या और अकिरा अख्तर है।
Image Source : Instagramफरहान अख्तर ने 2022 में शिबानी से शादी की, जिसे लेकर हाल ही में कपल ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया।
Image Source : Instagramफरहान और शिबानी ने हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट 'चैप्टर 2' में हिस्सा लिया, जिसमें दोनों ने अपनी डेटिंग लाइफ से लेकर शादी तक के बारे में खुलकर बात की।
Image Source : Instagramइसी दौरान उन्होंने बताया कि कैसे शादी के दो दिन बाद ही उन्हें कपल थैरेपी के लिए जाना पड़ा था। ऐसे में थेरेपिस्ट भी दोनों को देखकर हैरान था।
Image Source : Instagramशिबानी ने कहा- 'हमने सोमवार को शादी की और बुधवार को हमारा अपॉइंटमेंट था। हम अंदर गए और थेरेपिस्ट ने पूछा आप यहां क्यों आए हैं?'
Image Source : Instagramशिबानी आगे बताती हैं कि दोनों कोर्टशिप पीरियड से ही थेरेपी के लिए जा रहे थे। अभिनेत्री के अनुसार ये थेरेपी उनके लिए जिम जाने जैसा है।
Image Source : Instagramशिबानी ने बताया कि सेशन्स के दौरान कभी-कभी दोनों के पास बात करने के लिए कुछ नहीं होता था और कभी-कभी इतनी बातें होती थीं कि एक घंटे भी कम पड़ जाते थे।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM से बिना बताए इस एक्टर को कर दिया रिप्लेस, महीनों बाद तोड़ी चुप्पी