

2024 में कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन इस कम बजट में बनी फिल्म की कमाई ने सबको चौंका दिया था और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
Image Source : Xइस फिल्म का एक-एक सीन देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।
Image Source : Xहम बात कर रहे हैं, तेलुगु भाषा में बनी सुपरहीरो फिल्म 'हनुमान' इस साल 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जो कि एक माइथोलॉजिकल फिल्म है।
Image Source : Instagramसिनेमाघरों में धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म 'हनुमान' ने ओटीटी पर भी धूम मचा दी थी। इस फिल्म की शानदार सफलता के बाद लीड एक्टर को ऐसा नेम फेम मिला की। वो रातोंरात सुपरस्टार बन गए।
Image Source : Instagramतेजा सज्जा ने फिल्म में सुपरहीरो का रोल निभाया था। इसके अलावा अमृता अय्यर, वरालक्ष्मी सरतकुमार, विनय राय जैसे सितारे अहम किरदारों में दिखे थे।
Image Source : Xफिल्म की कहानी प्रशांत वर्मा ने लिखी थी और डायरेक्शन भी उन्होंने ही किया था। आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने 40 करोड़ रुपये खर्च किए थे और फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ की कमाई से इतिहास रच दिया था।
Image Source : Instagramआईएमडीबी पर भी सुपरहिट फिल्म 'हनुमान' को 10 में से 7.8 रेटिंग मिली है। इसे आप हिंदी में ओटीटी जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
Image Source : Xइस फिल्म के शानदार वीएफएक्स, विजुअल इफेक्ट, बैकग्राउंड स्कोर व सिनेमटोग्रफी आपको हैरान कर देते हैं।
Image Source : InstagramNext : 'बेटा विक्की, बहू को रोको', अंकिता का डांस देख नेटिजंस ने पीटा माथा