

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस, जिसने मिस इंडिया बनाने के बाद एक्टिंग में अपना दमखम दिखाया। लेकिन, ये हसीना शायद ही किसी को याद होगी।
Image Source : Instagramइस एक्ट्रेस को शाहरुख, सलमान और आमिर खान के साथ काम करने का मौका मिला था। लेकिन, उनकी लंबाई ज्यादा होने की वजह वह तीनों खान के साथ काम नहीं कर पाई।
Image Source : Instagramये एक्ट्रेस कभी खूबसूरती में रेखा को भी टक्कर देती थी। यह हीरोइन कोई और नहीं बल्कि सोनू वालिया थीं, जिन्होंने 'खून भरी मांग' में नंदिनी का रोल प्ले किया था और रेखा से ज्यादा इनके चर्चे हुए थे।
Image Source : Instagramअपनी खूबसूरती और बेहतरीन काम के लिए मशहूर सोनू वालिया बाद में गुमनाम हो गईं। धीरे-धीरे एक्टिंग की दुनिया से भी उनका नामोनिशान मिट गया।
Image Source : Instagramसोनू वालिया ने 'खून भरी मांग' के बाद करीब 35 फिल्मों में काम किया था, पर उन्हें वैसी पॉपुलैरिटी नहीं मिली जो नंदिनी के किरदार से मिली थी।
Image Source : Instagramफिल्मों के बाद उन्होंने टीवी में काम किया और फिर बाद में उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। सोनू वालिया ने 'ईटाइम्स' को बताई था, 'मेरी पर्सनल चॉइस थी क्योंकि मुझे अपने लिए समय की जरूरत है। इसलिए मैंने शादी की और यूएस चली गई थीं।'
Image Source : Instagramसोनू वालिया ने यह भी खुलासा किया कि उनको लगता था कि फिल्में न मिलने की एक वजह उनकी लंबाई भी है। फिल्मों में आने से पहले सोनू वालिया मॉडल थीं। उन्होंने मिस इंडिया 1985 का ताज जीता था।
Image Source : Instagramसोनू वालिया ने साल 2000 में एक एनआरआई बिजनेसमैन से शादी की और फिल्मी दुनिया के साथ-साथ देश छोड़कर यूएस चली गईं। एक्ट्रेस के पति ने साउथ की कुछ फिल्में प्रोड्यूस कीं और उनमें एक्टिंग भी की। लेकिन, अब वह इस दुनिया में नहीं हैं।
Image Source : Instagramसोनू वालिया के पति का नाम प्रताप सिंह था, जिन्हें सूर्य प्रताप सिंह के नाम से जाना जाता था। साल 2009 में किडनी की बीमारी से उनकी मौत हो गई।
Image Source : Instagramपति की मौत के बाद सोनू वालिया इंडिया लौट आईं और साल 2018 में शोबिज में वापसी की और एक फिल्म प्रोड्यूस की।
Image Source : InstagramNext : 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स, फिर भी एक्ट्रेस ने झटके में छोड़ दिया इंस्टाग्राम