

हिंदू धर्म में करवा चौथ पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूती देने वाला एक अहम त्योहार माना जाता है। सुहागन स्त्रियां इस व्रत को अपने पति की लंबी उम्र का कामना पर करते हुए रखती हैं।
Image Source : Designबाॅलीवुड की कई फिल्मों में भी इस त्योहार को मनाते हुए दिखाया गया है, जिसे देखकर आपको मोहब्बत का एहसास होगा और आपकी आंखें भर आएंगी।
Image Source : Design'बागबान' फिल्म का वो सीन तो आप सबको जरुर याद होगा जब हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन करवाचौथ का व्रत एक-दूसरे से दूर होकर रखते हैं। दोनों फोन के जरिए करवाचौथ मनाते हैं और भावुक हो जाते हैं।
Image Source : Design'कभी खुशी कभी गम में 'बोले चूड़ियां' गाना करवाचौथ के लिए खासतौर से फिल्माया गया था। इस गाने के दौरान काजोल भावुक होकर अपना व्रत खोलती दिखाई देती हैं।
Image Source : Designफिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या राय और सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। इसमें दिखाया गया है कि लड़की कुंवारी होते हुए भी अपने प्रेमी के लिए व्रत रखती है।
Image Source : Designफिल्म ‘बीवी नंबर 1’ भी करवा चौथ के त्योहार का एक सीन दिखाया गया है।
Image Source : Designइस सीन में सलमान खान अपनी पत्नी करिश्मा की बजाय अपनी प्रेमिका सुष्मिता सेन के साथ ये त्योहार मनाते नजर आता है, जिसे देखने के बाद पत्नी का दिल टूट जाता है।
Image Source : Designजब प्यार का जिक्र आता है तो फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को कोई कैसे भूल सकता है। यह रोमांटिक फिल्म दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई।
Image Source : Designइस फिल्म में करवाचौथ का सबसे खूबसूरत सीन दिखाया गया था। जहां सिमरन अपने राज का इंतजार करती है, ताकि वह उसका व्रत खुलवा सके।
Image Source : DesignNext : 'वीर की अरदास वीरा' की एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी का बदला लुक, ग्लैमरस अवतार पर हार बैठेंगे दिल